Army CSBO Grade II Recruitment HQ 2 STC 190 Group C Posts Air Force Group C Recruitment 47 Civilian Posts 2026-2027 SSC Stenographer Exam Grade C and D Vacancies 2026-27 SSC Translator Recruitment Exam 84 JHT JTO SHT 2026-2027 Army CEE Syllabus Pdf, Exam Date and Admit Card 2026-2027 CRPF CT Technical & Tradesman Bharti (9195 Vacancies) उत्तराखण्ड होम गार्ड भर्ती and Physical Test (920 Vacancies) Uttarakhand Board Result 2026 Live 10th & 12th UBSE Ramnagar SSB Constable Bharti Tradesman and Driver (827 Vacancies) SSB Head Constable Recruitment for 233 Posts 2026-2027

उत्तराखंड खेल विभाग DSO भर्ती & Exam Syllabus (06 Vacancies)

UKPSC has invited applications for filling up the following Group B vacancies of District Sports Officer (DSO) under the Sports Department of Uttarakhand Govt. Eligible male and female candidates can apply online for the Uttarakhand Khel Vibhag Bharti Vacancies through psc.uk.gov.in up to 17th Jun 2025. Information on UKPSC DSO Recruitment and Exam Syllabus like vacancy details, salary, eligibility, application form, selection process, date, notification etc are given below.

UKPSC District Sports Officer Recruitment Exam 2025

Post Name and Nature – जिला क्रीड़ा अधिकारी, खेल विभाग उत्तराखण्ड (समूह ‘ख‘, राजपत्रित/ स्थाई/ अंशदायी पेंशनयुक्त)।

Pay Scale – Rs 44900-142400 Pay Level-07.

Total Number of Vacancies – 06 Posts (Group B)

DSO Vacancy Details:
GEN Category – 04 Vacancies
SC Category – 01 Vacancy


OBC Category – 01 Vacancy

See also: Uttarakhand Samuh G Recruitment Group C Vacancies

Age Limit – 21 to 42 years as on 01st Jul 2025 i.e. candidate must be born between 02.07.1983 and 01.07.2004. Relaxation in upper age limit for SC, ST, OBC, Ex-Servicemen and other categories is applicable as per Govt rules.

Educational Qualification – Bachelor degree from any university established by law in India and represented in team as a player in national competition. Diploma in sports Coaching from Sports Authority of India (SAI) Netaji Subhas National Institute of Sports (NSNIS) Patiala/ SAI Netaji Subhas Southern Centre Bangalore/ SAI Netaji Subhas Eastern Centre Kolkata/ SAI Thiruvananthapuram. OR

Post graduate Diploma in sports Coaching from Lakshmibai National Institute of Physical Education (LNIPE), Gwalior OR Post graduate Diploma in sports Coaching from Swarnim Gujarat Sports University (SGSU), Gandhinagar.

Preferential Qualification – Other things being equal, preference will be given to a candidate who has served in the Territorial Army for a minimum period of 02 years OR who has obtained B or C certificate of National Cadet Corps OR who has participated as a player in international sports competitions.

See also: Uttarakhand Upper PCS Exam for 123 Group B Vacancies

DSO Selection Process and Exam Pattern

The selection process consists of an objective type written exam of maximum 400 Marks followed by an interview of maximum 50 Marks. The written exam comprises of Paper-1 (General Studies, General Aptitude Test and General Hindi) and Paper-2 (Games & Sports). Each paper includes objective type multiple choice questions (02 marks each). The DSO Exam Pattern is as follows:

  • Paper-I (General Studies, General Aptitude Test and General Hindi): 100 Questions of maximum 200 Marks (02 Hours duration).
  • Paper-II (Games & Sports): 100 Questions of maximum 200 Marks (02 Hours duration).

The detailed and latest UKPSC DSO Syllabus for the objective type written exam as provided by the commission is given below.

There will be negative marking of 0.5 marks (one fourth of the marks assigned to question) for every wrong answer given by candidates. The written examination (main) is scheduled to be conducted during November 2025 (see Exam Calendar) at the exam centers of Haridwar and Haldwani.

As per Uttarakhand Public Service Commission Examination Result Preparation Process Regulations-2022, candidates who qualify the written examination will be called for interview. Final selection will be made on the basis of performance in written exam and interview subject to document verification.

Minimum Qualifying Marks for Selection:

UR category and related subcategory – 45%
OBC category and related subcategory – 40%
SC/ ST category and related subcategory – 35%

See also: Uttarakhand Lower PCS Naib Tehsildar and Other Vacancies

UKPSC DSO Syllabus 2025-2026 (Detailed)

The detailed and latest syllabus of Uttarakhand District Sports Officer (DSO) Exam 2025 is as follows:

प्रश्न पत्र-1 (सामान्य अध्ययन, सामान्य बुद्धि परीक्षण एवं सामान्य हिन्दी)

कुल प्रश्नों की संख्या- 100, अधिकतम अंक- 200 तथा समयावधि- 02 घण्टे।

सामान्य अध्ययन :-
(प्रश्नों की संख्या-70, अधिकतम अंक-140)

सामान्य विज्ञान एवं कंप्यूटर से संबंधित आधारभूत जानकारी – सामान्य विज्ञान एवं कंप्यूटर संचालन की आधारभूत जानकारी सम्बन्धी प्रश्न विज्ञान एवं कंप्यूटर की सामान्य समझ एवं दैनिक जीवन में इनके अनुप्रयोग, प्रेक्षण एवं अनुभव पर आधारित होंगे, जो कि ऐसे शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षित हैं जिसका विज्ञान या कंप्यूटर की किसी भी शाखा में विशेष अध्ययन न हो।

भारत का इतिहास तथा भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन – भारत का इतिहास तथा भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के अन्तर्गत प्रश्न, प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक भारतीय इतिहास के राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक पहलुओं की व्यापक जानकारी तथा भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन, राष्ट्रवाद के विकास एवं स्वतंत्रता प्राप्ति पर आधारित होंगे।

भारतीय राज्य व्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था – भारतीय राज्य व्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था के अन्तर्गत प्रश्न; भारतीय राज्यव्यवस्था, संविधान, पंचायती राज और सामुदायिक विकास तथा भारतीय अर्थव्यवस्था एवं नियोजन की व्यापक विशेषताओं की समझ पर आधारित होंगे।

भारत का भूगोल एवं जनांकिकी – इसके अन्तर्गत प्रश्न भारत के भौगोलिक पारस्थितिकीय और सामाजिक-आर्थिक जनांकिकीय पक्षों की व्यापक समझ पर आधारित होंगे।

सम-सामयिक घटनाएं – इसके अन्तर्गत प्रश्न समसामयिक उत्तराखण्ड राज्यीय तथा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाओं खेलकूद सहित की समझ पर आधारित होंगे।

उत्तराखण्ड का इतिहास – उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पृष्ठभूमिः प्राचीनकाल (आरम्भ से 1200 ई० तक): मध्यकाल (1200 से 1815 ई० तक) : प्रभावशाली राजवंश एवं उनकी उपलब्धियाँ, गोरखा आक्रमण एवं शासन, ब्रिटिश शासन, टिहरी रियासत एवं उसकी शासन व्यवस्था, स्वतंत्रता आन्दोलन में उत्तराखण्ड की भूमिका और इससे सम्बन्धित प्रमुख विभूतियाँ।

प्रमुख ऐतिहासिक स्थल एवं स्मारक, उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन, उत्तराखण्ड के लोगों का राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय क्षेत्रों में; विशेष रूप से सशस्त्र बलों में योगदान; विभिन्न समाज सुधार आन्दोलन तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बच्चों, दलितों एवं महिलाओं हेतु उत्तराखण्ड शासन के विभिन्न कल्याणकारी कार्यकम।

उत्तराखण्ड की संस्कृति – जातियां एवं जनजातियां, धर्म एवं लोक विश्वास, साहित्य, लोक साहित्य, परम्पराएं एवं रीति-रिवाज, वेश-भूषा एवं आभूषण, मेले एवं त्यौहार, खान-पान, कला शिल्प ; नृत्य, गायन एवं वाद्य यंत्र, प्रमुख पर्यटन स्थल, महत्वपूर्ण खेलकूद, प्रतियोगिताएं एवं पुरस्कार, उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लेखक एवं कवि तथा उनका हिन्दी-साहित्य एवं लोक-साहित्य में योगदान, उत्तराखण्ड शासन द्वारा संस्कृति के विकास हेतु उठाए गए कदम।

उत्तराखण्ड का भूगोल एवं जनांकिकी – भौगोलिक स्थिति। उत्तराखण्ड हिमालय की प्रमुख विशेषताएं। उत्तराखण्ड में नदियां, पर्वत, जलवायु, वन संसाधन एवं बागवानी। प्रमुख फसलें एवं फसल चक। सिंचाई के साधन। कृषि जोतें। प्राकृतिक एंव मानव जनित आपदायें एवं आपदा प्रबन्धन। जल संकट और जलागम प्रबन्धन। दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याऐं। पर्यावरण एवं पर्यावरणीय आन्दोलन। जैव विविधता एवं इसका संरक्षण। उत्तराखण्ड की जनसंख्याः वर्गीकरण, घनत्व, लिंगानुपात, साक्षरता एवं जनसंख्या पलायन।

उत्तराखण्ड का आर्थिक, राजनीतिक व प्रशासनिक परिवेश :-
राजनीतिक एवं प्रशासनिक परिवेश – उत्तराखण्ड में गठित सरकारें एवं उनकी नीतियाँ, राज्य की विभिन्न प्रकार की सेवाएं, प्रदेश की राजनैतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, पंचायती राज, सामुदायिक विकास तथा सहकारिता।

प्रशासनिक व्यवस्था की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि – गोरखा एवं ब्रिटिश शासन काल में भूमि सम्बन्धी व्यवस्थाएँ- जिला भूमि प्रबन्धन (थोकदारी, वन पंचायतें, सिविल एवं सोयम वन केशर हिन्द (बेनाप भूमि) नजूल, नयाबाद बन्दोबस्त)। आधुनिक काल- उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड- कुमाऊँ जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम लागू होने के बाद भूमि-सुधार, लैंड टैन्योर में परिर्वतन, लगान वसूली व्यवस्था। राजस्व पुलिस-व्यवस्था।

आर्थिक परिवेश – सीमान्त जनपदों का प्राचीन काल में तिब्बत से व्यापार एवं व्यापार की वर्तमान स्थिति, स्थानीय कृषि, पशुपालन, कृषि जोतों की अलाभकर स्थिति व चकबंदी की आवश्यकता, बेगार तथा डडवार प्रथा।

आर्थिक व प्राकृतिक संसाधन – मानव संसाधन, प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था एवम् प्रमुख शिक्षण संस्थान; वन, जल, जडी-बूटी, कृषि, पशुधन, जल-विद्युत, खनिज, पर्यटन, उद्योग (लघु व ग्रामीण) संसाधनों के उपयोग की स्थिति।

उत्तराखण्ड में गरीबी व बेरोजगारी, उन्मूलन व आर्थिक विकास की दिशा में चलाई जा रही विभिन्न योजनाएँ / आर्थिक कियायें एवं इनका राज्य जी० डी० पी० में योगदान, उत्तराखण्ड में विकास की प्राथमिकतायें व नियोजन की नवीन रणनीति तथा समस्याएँ । उत्तराखण्ड में विपणन की सुविधाएं तथा कृषि मन्डियां, उत्तराखण्ड के बजट की प्रमुख विशेषताएँ।

सामान्य बुद्धि परीक्षण :-
(प्रश्नों की संख्या-10, अधिकतम अंक-20)

इसके अन्तर्गत शाब्दिक और गैर-शाब्दिक दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे और इसमें सादृश्यों, समानताओं तथा अंतरों, स्थानिक कल्पना, समस्या, समाधान, विश्लेषण, निर्णय लेना, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंध अवधारणा, अंकगणितीय तर्क, शाब्दिक एवं चित्रात्मक वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला आदि सम्मिलित होंगे। इसमें अभ्यर्थी की योग्यता का सामान्य विचार और संकेत और उनके संबंध, अंकगणितीय गणना तथा अन्य विश्लेषणात्मक कार्य आदि के प्रश्न भी शामिल होंगे।

सामान्य हिन्दी :-
(प्रश्नों की संख्या-20, अधिकतम अंक-40)

स्वर एवं व्यंजन, स्वर और व्यंजन वर्णों का वर्गीकरण, संज्ञा, सर्वनाम-व्याकरण विचार, तत्सम, तद्भव, प्रत्यय, उपसर्ग, समास, संधि पर्यायवाची, विलोम शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द, मुहावरे एवं लोकोक्ति, विराम चिह्न।

प्रश्न पत्र-2 (खेलकूद विषयक)

कुल प्रश्नों की संख्या- 100, अधिकतम अंक- 200 तथा समयावधि- 02 घण्टे।

इकाई-01 (खेलकूद और शारीरिक शिक्षा के मूलाधार और पद्धतियाँ) – स्वदेशी खेलों का इतिहास और विकास। नॉकआउट टूर्नामेंट, राउंड रॉबिन टूर्नामेंट (लीग टूर्नामेंट), कॉम्बिनेशन टूर्नामेंट, चैलेंज टूर्नामेंट। फिक्स्चर निर्माण की विधियां, बाई और इसकी गणना की विधियां। टीमों का वितरण तथा सीडिंग।

इकाई-02 (स्वास्थ्य, वेलनेस, खेल चिकित्सा और पुनर्वास) – स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ, परिभाषा एवं आयाम। संतुलित आहार, मोटापा और उसका प्रबंधन, पोषण और आहार में बदलाव, तरल पदार्थ का सेवन। मिलेट्स (श्रीअन्न-मोटा अनाज) इसका खिलाड़ी के स्वास्थ्य और प्रदर्शन पर प्रभाव। अंगविन्यास एवं शारीरिक विकृतियां और उनका प्रबंधन। दिव्यांगों के लिए शारीरिक गतिविधियां और खेल। खेल चोटों की रोकथाम। महिलाओं में दक्षता समस्याएं, बढ़ती उम्र तथा व्यायाम। प्राथमिक चिकित्सा, मोच, खिंचाव, फ्रैक्चर, डिस्लोकेशन और उनका प्रबंधन। डोपिंग और एर्गोजेनिक-एड्स।

इकाई-03 (खेल मनोविज्ञान की मूल अवधारणा) – आनुवांशिकता और पर्यावरण के मनोवैज्ञानिक पहलू। वृद्धि और विकास के विभिन्न चरण। सीखना (अधिगम), सीखने के नियम, सीखने के सिद्धांत, खेल के विभिन्न सिद्धांत। व्यक्तित्व एवं उसके प्रकार और आयाम, व्यक्तित्व और प्रदर्शन। प्रेरणा, प्रेरणा के प्रकार, पुरस्कार और दण्ड। तनाव और चिंता का प्रबंधन।

इकाई-04 (खेलकूद में परीक्षण, मापन एवं मूल्यांकन) – शारीरिक दक्षता और गामक दक्षता का अर्थ और परिभाषा। शारीरिक दक्षता के घटक। AAHPERD युवा शारीरिक दक्षता परीक्षण। परीक्षण चयन की कसौटियां। कौशल परीक्षण। यो-यो परीक्षण। सामान्य शारीरिक दक्षता परीक्षण। बी०एम०आई० (बाडी मॉस इंडेक्स) । शारीरिक मोटापे का मापन एवं गणना।

इकाई-05 (खेल प्रशिक्षण के वैज्ञानिक सिद्धांत) – खेल प्रशिक्षण के सिद्धांत और विशेषताएँ। प्रशिक्षण भार, अधिभार और क्षतिपूर्ति। अवधिकालीनता। शक्ति एवं शक्ति के विकास की विधियां। गति एवं गति के विकास की विधियां। सहनशीलता एवं सहनशीलता के विकास की विधियां। लचीलापन एवं लचीलेपन के विकास की विधियां।

इकाई-06 (शरीर रचना विज्ञान एवं व्यायाम क्रिया विज्ञान) – कोशिका और ऊतक। कंकाल तंत्र, मांसपेशीय तंत्र, हृदय-श्वसन तंत्र। रक्त और उसके तत्व। रक्तचाप। ऑक्सीजन डेट (ईपीओसी), सेकेंड विंड (द्वितीयक वायु), एथलीट हार्ट। मांसपेशीय तंत्र पर व्यायाम का प्रभाव। श्वसन तंत्र पर व्यायाम का प्रभाव, एरोबिक और एनारोबिक की अवधारणाएँ। रक्त संचार प्रणाली पर व्यायाम का प्रभाव।

इकाई-07 (खेल संगठन, प्रशासन और खेल प्रबंधन) – टूर्नामेंट का आयोजन। साई (भारतीय खेल प्राधिकरण)। एआईयू (भारतीय विश्वविद्यालय संघ)। आईओसी (अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति)। आईओए (भारतीय ओलंपिक संघ)। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स। एशियाई खेल, आधुनिक ओलंपिक खेल, प्राचीन ओलंपिक खेल। राष्ट्रीय खेल संघ और महासंघ। साहसिक खेलों को बढ़ावा। खेल के सामान और उपकरणों की देखभाल और रखरखाव। उपकरणों की खरीद। POSDCORB (योजना, आयोजन, स्टाफिंग, निर्देशन, सहयोग/नियंत्रण, अभिलेखीकरण और बजट)। खेलों के लिए बजट तैयार करना।

इकाई-08 (खेल जैवयांत्रिकी) – चाल, वेग और त्वरण। न्यूटन के गति के नियम। उत्तोलक एवं उसके प्रकार। साम्यावस्था और संतुलन, बल, गुरुत्व केंद्र, गुरुत्व रेखा, अभिकेन्द्रीय और अपकेन्द्रीय बल। घर्षण, गति, सरल रेखा और कोणीय गति।

इकाई-09 (सांख्यिकी और खेल में कंप्यूटर अनुप्रयोग) – केंद्रीय प्रवृत्ति की मापें (माध्य, माध्यिका और बहुलक की गणना)। विचलनशीलता की मापें (मानक विचलन, चतुर्थांश विचलन और प्रतिशतता की गणना)। खेलों में कंप्यूटर की भूमिका। खेलों में तकनीकी उच्चीकरण। खेलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका। खेलों में नवाचार।

इकाई-10 (खेलकूद के नियम, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, खेल नीतियां और योजनाएं) – विभिन्न खेलों के सामान्य नियम। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार- (अर्जुन पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, हिमालय खेल रत्न पुरस्कार)। NEP 2020 और खेल। TOPS- टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना। प्रतिभा की पहचान। सामाजिक एकीकरण में खेलों की भूमिका। खेलकूद से संबंधित करेंट अफेयर्स। भारत एवं उत्तराखण्ड में खेलों को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान योजनाएं।

इकाई-11 (योग और कल्याण) – दक्षता और कल्याण के लिए योग की भूमिका। तनाव प्रबंधन के लिए योग। चिंता प्रबंधन के लिए योग। हृदय-श्वसन विकास के लिए योग। अंग विन्यास और संतुलन के लिए योग। वर्तमान में तनावपूर्ण जीवनशैली और योग।

See also: उत्तराखंड VDO/ VPDO भर्ती and Exam Syllabus (221 Vacancies)

Application Form, Important Dates and Notification

Eligible and interested candidates are required to submit online application for the Uttarakhand District Sports Officer Recruitment Exam through the website ukpsc.net.in upto 17th Jun 2025. Before applying online, keep ready your mobile number, email id, educational details and scanned images of recent colour passport size photograph and signature in JPG/ JPEG format only.

After successful submission of online application, take a printout of computer generated form for record and future correspondence.

Application fee:
UR/ EWS/ OBC Category – Rs 150/- plus processing charges.
SC/ ST Category – Rs 60/- plus processing charges.
PH Category – Processing charges (no application fee).
Orphan Category – Nil.

Important Dates:
Last date for submission of online application – 17th Jun 2025 (11.59 PM)
Correction in online application – 23rd Jun to 02nd Jul 2025 (11.59 PM)
Admit Card download – 01/02 weeks before the exam date
Exam date – 02nd Nov 2025 (Exam Calendar)

Register and submit the online application form by visiting at the direct link provided below. For more details about the UKPSC Jila Krida Adhikari Bharti Exam 2025, you can download the official Recruitment Notification (Vigyapan A-1/ DR (DSO)/ S-2/ 2025) in pdf format.

See also: उत्तराखंड महिला कल्याण विभाग में सहायकों की भर्ती, करें आवेदन


Search any information available on this site by the help of the search box above. You may visit later for more updates related to UKPSC District Sports Officer Recruitment, Jila Krida Adhikari Exam, Uttarakhand Khel Vibhag Vacancy etc.

p singh dyarakoti

About the author: P Singh

With over 12 years of professional experience in writing on jobs, exams, courses, news and key events, P Singh delivers authoritative and well-researched articles to support informed career decisions. He holds a degree in education, which complements his expertise spanning guidance, awareness, writing, journalism and innovation, always focused on a broad commitment to delivering trustworthy and insightful content. Connect with P Singh on LinkedIn.

Related Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We would love to hear from you! All comments will appear after approval as per the comment policies mentioned on About Us page. Ask question or start discussion or share information related to the post topic.