3 EME Centre Bhopal Recruitment UHQ Relation Rally 2026-2027 Army UHQ Rally All Regiment Centre Relation Bharti 2026-2027 UKPSC and UKSSSC Exam Calendar 2026-2027 (समूह ग और अन्य) UKSSSC Junior Assistant/Steno (Court) 398 Posts | Syllabus HNB Nursing Counselling 2026 Online Registration and Result UTET Admit Card 2026, Exam Date and Syllabus PDF Download Air Force Non Combatant 10th Pass Recruitment 2026-2027 SSJU Uttarakhand BEd Entrance Exam Form and Updates 2026 IAF North East States Recruitment Rally Nagaland 2026-2027 UTET 2026: Online Form, Eligibility, Date and Notification

उत्तराखंड आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती फॉर्म (83 Vacancies)

महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग उत्तराखंड (WECDUK) के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ती से सुपरवाइजर (समूह ‘ग’) के 83 खाली पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। उत्तराखंड में वर्तमान में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जो निर्धारित योग्यताएं पूरी करती हैं, वे ही विभागीय वेबसाइट wecdukschemes.in पर 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 (विस्तारित) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। उत्तराखंड आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म, वैकेंसी, सैलरी, क्वालिफिकेशन, सिलेक्शन प्रोसेस, लास्ट डेट, नोटिफिकेशन, मेरिट लिस्ट वगैरह नीचे दिए गए हैं।

Uttarakhand Anganwadi Supervisor Vacancies 2026

पदनाम – सुपरवाईजर (Samuh G)
वेतनमान – ₹29200-92300 (Level-05)
कुल रिक्तयों की संख्या – 83 Posts

आरक्षणवार रिक्तयों का विवरण (रोस्टर के अनुसार):-

अनारक्षित – 52 Vacancies
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – 06 Vacancies
अन्य पिछड़ा वर्ग – 10 Vacancies
अनुसूचित जाति – 11 Vacancies
अनुसूचित जनजाति – 04 Vacancies

यह भी देखेंउत्तराखंड आंगनवाड़ी भर्ती | Online Form (6500+ Vacancies)

क्षैतिज आरक्षण – शासनादेशानुसार उक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों के विज्ञापित पदों में से (02 पद दिव्यांग PB, PD, OA, OL, BL~ तथा बहु दिव्यांग अनारक्षित श्रेणी) (01 पद स्वतंत्रता संग्राम सैनानी के आश्रित अनाराक्षित श्रेणी) (06 पद उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी/ आश्रित अनारक्षित श्रेणी) को क्षैतिज आरक्षण का लाभ अनुमन्य होगा।

आयु सीमा – आंगनवाड़ी कार्यकर्ती की उम्र भर्ती साल के पहले दिन (तारीख 01 जुलाई 2025) को कम से कम 31 साल और ज़्यादा से ज़्यादा 59 साल होनी चाहिए।

अनुभव – सिर्फ़ वही आंगनवाड़ी कार्यकर्ती चयन प्रक्रिया के लिए योग्य होंगी, जिन्होंने अभिलेखों के आधार पर, भर्ती साल के पहले दिन (01 जुलाई 2025) को आंगनवाड़ी कार्यकर्ती के मानदेय पद पर 10 साल की लगातार संतोषजनक मानदेय सेवा पूरी कर ली हो।

शैक्षिक अर्हता – आवेदक के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या उसके बराबर की क्वालिफिकेशन होनी चाहिए।

मैरिट के अंकों का निर्धारण निम्नलिखित रूप से किया जायेगा:-

1. शैक्षिक योग्यता हेतु अधिकतम अंक (हाई स्कूल से स्नात्कोत्तर परीक्षा तक प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी हेतु क्रमशः 03, 02 तथा 01 अंक का प्राविधान है) – 12 अंक

2. आंगनवाड़ी कार्यकर्ती को प्राप्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ती राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु – 06 अंक

3. आंगनवाड़ी कार्यकर्ती को प्राप्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ती राज्य पुरस्कार हेतु – 04 अंक

4. आंगनवाड़ी कार्यकर्ती की 10 वर्ष की सेवा के उपरान्त की गयी सेवा के सापेक्ष प्रत्येक अनुवर्ती पूर्ण वर्ष के लिये – 01 अंक

5. ऐसी कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ती जिन्होनें भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि समाजशास्त्र अथवा समाज कार्य अथवा गृह विज्ञान में प्राप्त की हो, को अंक – 01 अंक

यह भी देखेंNanda Gaura Yojana: ऑनलाइन आवेदन पत्र, तिथि और अन्य विवरण

आंगनवाड़ी सुपरवाईजर चयन प्रक्रिया (SOP)

डिजिटल पत्रावली को अपडेट/ सबमिट करने की तय आखिरी तारीख खत्म होने के बाद, सभी योग्य कार्यकर्तियों की स्वतः बनी मेरिट लिस्ट, आरक्षित / अनारक्षित कैटेगरी के हिसाब से, निदेशालय स्तरीय लॉगिन ID पर उपलब्ध होगी।

चूँकि वर्ष 2025-26 में यह प्रक्रिया पहली बार अपनायी जा रही है अतः कार्यकर्तियों द्वारा भरी गई सूचनाओं में त्रुटियों की आशंका के दृष्टिगत प्रत्येक आरक्षित / अनारक्षित वर्ग में कुल रिक्त पदों की संख्या की 05 गुना कार्यकर्तियों, जो मेरिट में सबसे ऊपर हैं, की डिजिटल पत्रावली का सत्यापन संबंधित परियोजना कार्यालय द्वारा किया जायेगा।

इस हेतु प्रत्येक संबंधित वर्ग में निर्धारित संख्या (रिक्त पदों की 05 गुना संख्या) वाले मेरिट क्रमांक तक स्थान प्राप्त करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों की सूची संबंधित बाल विकास परियोजना के लॉगिन आई०डी० में प्रदर्शित होगी जहां संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा कार्यकर्तियों के डिजिटल अभिलेखों का मिलान उनके मूल अभिलेखों से किया जाएगा तथा किसी सूचना के त्रुटिपूर्ण पाये जाने पर दिये गये स्थान पर सही सूचना का अंकन किया जाएगा। इस प्रकार मूल अभिलेखों से मिलान का कार्य पूर्ण कर डिजिटल पत्रावली के सत्यापन संबंधी घोषणा हेतु दिये गये Tick Box पर क्लिक किया जाना होगा।

यह भी देखेंबाल विकास विभाग बागेश्वर क्रेच वर्कर और हेल्पर रिक्तियां

उक्त सत्यापन प्रक्रिया में संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा संबंधित कार्यकर्ती की संतोषजनक सेवा के संबंध में प्रमाण-पत्र भी अपलोड किया जायेगा। अन्यथा की स्थिति में स्पष्ट कारणों एवं आधार सहित संबंधित प्रकरण को निदेशालय को प्रेषित किया जाएगा। इस प्रकार समस्त प्रदर्शित अभ्यर्थियों की डिजिटल पत्रावली का सत्यापन पूर्ण कर सत्यापित सूची को निदेशालय स्तर हेतु अग्रसारित किया जाएगा।

प्रथम बार अपनायी गई उक्त ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से पोर्टल द्वारा चयन प्रक्रिया की शुचिता का परीक्षण होने तथा पोर्टल के उपयोग में कार्यकर्तियों की कुशलता में वृद्धि होने के साथ-साथ सत्यापन हेतु निर्धारित उक्त संख्या (रिक्त पदों की 05 गुना संख्या) को धीरे-धीरे कम किया जाएगा।

उपरोक्त सत्यापन कार्य हेतु निदेशालय स्तर से परियोजना स्तरीय लॉगिन आई.डी. पर सूची का प्रदर्शन सक्षम करने के साथ-साथ चयन प्रक्रिया हेतु पात्र कार्यकर्तियों के अंक भी उनके लॉगिन आई.डी. में प्रदर्शित किये जायेंगे तथा उपरोक्त सत्यापन हेतु चिन्हित अभ्यर्थियों की सूची के कटऑफ अंक / कटऑफ जन्मतिथि भी प्रदर्शित की जायेगी। उपरोक्त में किसी भी प्रकार की आपत्ति की जानकारी संबंधित कार्यकर्ती द्वारा निदेशालय को ऑनलाइन देनी होगी तथा उसका समाधान भी निदेशालय स्तर पर ही किया जाएगा।

ऊपर दी गई लिस्ट के वेरिफिकेशन के बाद, संबंधित परियोजनाओं द्वारा भेजी गई Merit List निदेशालय स्तर की लॉगिन ID पर मिलेगी, जिसके आधार पर आरक्षित / अनारक्षित वर्ग वार खाली पोस्ट की कुल संख्या के हिसाब से मेरिट में रैंक पाने वाले अभ्यर्थियों को उनके डिजिटल रिकॉर्ड के भौतिक सत्यापन के लिए निदेशालय में बुलाया जाएगा।

अभिलेखों के भौतिक सत्यापन के पश्चात आंगनवाड़ी कार्यकर्ती से सुपरवाईजर पद पर चयन हेतु अनंतिम चयन सूची प्रकाशित की जायेगी। जिसके सापेक्ष अनंतिम चयन सूची के प्रकाशन के 01 सप्ताह तक निदेशालय स्तर पर आपत्तियाँ आमंत्रित की जायेंगी। आपत्ति प्रेषित करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि के 15 दिन के अंदर आपत्तियों का समाधान करते हुए अंतिम चयन सूची जारी कर दी जाएगी।

रिकॉर्ड के भौतिक सत्यापन के बाद, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती से सुपरवाईजर पद पर सिलेक्शन के लिए एक Provisional Selection List जारी की जाएगी। इस प्रोविजनल सिलेक्शन लिस्ट पर इसके पब्लिकेशन की तारीख से 01 हफ़्ते तक निदेशालय स्तर पर ऑब्जेक्शन मंगाए जाएंगे। ऑब्जेक्शन जमा करने की आखिरी तारीख से 15 दिनों के अंदर ऑब्जेक्शन का हल कर दिया जाएगा, और Final Selection List जारी कर दी जाएगी।

यह भी देखेंतीलू रौतेली एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार योजना उत्तराखंड

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, प्रक्रिया, तिथि और अधिसूचना

Uttarakhand Anganwadi Supervisor Recruitment के लिए अप्लाई करने वाली सभी योग्य और इच्छुक महिला उम्मीदवारों को अपनी आंगनवाड़ी सेंटर ID का इस्तेमाल करके विभाग की वेबसाइट wecdukschemes.in पर लॉग इन करना होगा। लॉगिन करने के लिए जिले का नाम, प्रोजेक्ट, सेक्टर, आंगनवाड़ी सेंटर और पासवर्ड जैसी डिटेल्स तैयार रखें।

इसके बाद आप उत्तराखंड आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 (विस्तारित तिथि) तक डिपार्टमेंट की वेबसाइट wecdukschemes.in के जरिए Online Application Form जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन फ़ॉर्म भरने के लिए ज़रूरी निर्देश नीचे दिए गए हैं।

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए जरूरी निर्देश:-

1. उत्तराखण्ड राज्य में कार्यरत तथा ऊपर दी गई शर्तों को पूरा करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है। इस संबंध मे कोई ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

2. उत्तराखण्ड राज्य की कार्यकर्तियों द्वारा अपनी डिजिटल पत्रावली विभागीय वेबसाईट wecdukschemes.in पर अपलोड की गई हैं, जिसमें आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी अभिलेख अपलोड किए गए हैं। जिन आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों ने पहले अपनी डिजिटल फाइल अपलोड नहीं की है, वे भी विज्ञप्ति अवधि के दौरान अपने ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके अपनी डिजिटल फाइल बना सकती हैं।

3. योग्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विभाग की वेबसाइट wecdukschemes.in पर जाकर अपने आंगनवाड़ी केंद्र की आईडी पर लॉग इन करना होगा और अपनी डिजिटल फाइल में अपलोड की गई सभी जानकारी को वेरिफाई करना होगा। अभ्यर्थी द्वारा अपलोड की गई सभी जानकारी सही होनी चाहिए और सभी डॉक्यूमेंट्स अपनी वैलिडिटी पीरियड के अंदर होने चाहिए।

4. EWS श्रेणी, यदि लागू हो, के लाभ हेतु सक्षम स्तर से जारी किया गया प्रमाण पत्र भी विज्ञप्ति अवधि में ही अपलोड किया जाना होगा। इस हेतु लिंक मात्र अर्ह अभ्यर्थियों के लॉगिन ID में प्रदर्शित किया जाएगा।

5. अगर संबंधित कार्यकर्ती ने अपनी डिजिटल फ़ाइल में पहले जो जानकारी अपलोड की है, वह गलत है या वैलिड नहीं है, तो डिजिटल फ़ाइल में अपलोड की गई जानकारी को एडिट बटन का इस्तेमाल करके बदला जा सकता है

6. आवेदक कार्यकर्ती द्वारा सभी जानकारी सही पाये जाने पर पोर्टल पर दिये घोषणा पत्र के प्रारूप पर हस्ताक्षर कर घोषणा पत्र को अपलोड करते हुए ऑनलाइन आवेदन को सबमिट बटन पर क्लिक कर अंतिम रूप से जमा किया जाएगा। घोषणा पत्र का लिंक मात्र अर्ह अभ्यर्थियों के लॉगिन ID में प्रदर्शित किया जाएगा।

7. घोषणा पत्र अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन को अंतिम रूप से जमा करने के बाद अभ्यर्थी द्वारा उपरोक्त डिजिटल पत्रावली में संशोधन नहीं किया जा सकेगा। साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि के पश्चात वर्तमान विज्ञप्ति द्वारा की जा रही चयन प्रक्रिया हेतु संबंधित कार्यकर्ती की डिजिटल पत्रावली में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा ।

8. योग्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में से सुपरवाइज़र पद के लिए चयन प्रक्रिया उत्तराखंड सरकार द्वारा निर्धारित SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) के अनुसार की जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी ऊपर दी गई है।

उत्तराखंड आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए अपना ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से जमा करें। ज़्यादा जानकारी के लिए, आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन (विज्ञप्ति और SOP) PDF फ़ॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी देखेंमुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना उत्तराखंड, करें आवेदन
यह भी देखेंउत्तराखंड महिला कल्याण विभाग में सहायकों की भर्ती, करें आवेदन


आप इस साइट पर उपलब्ध किसी भी जानकारी को ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स की सहायता से खोज सकते हैं। वर्तमान और आगामी उत्तराखंड आंगनवाड़ी सुपरवाइज़र भर्ती, आवेदन फॉर्म, रिक्ति, चयन प्रक्रिया आदि से संबंधित नवीनतम समाचार अपडेट के लिए इस पृष्ठ पर नज़र रखें।

JOIN OUR NEWSLETTER
And get all the latest Govt Jobs, News and Exam updates
p singh dyarakoti

About the author: P Singh

P Singh is an educator with over 12 years of experience in tracking recruitment, jobs, exams, courses, news and key events. Holding a degree in education, he specializes in breaking down complex notification data into simple and actionable guides. He personally verifies all content against primary official and govt sources to ensure absolute factual accuracy. Connect with P Singh on LinkedIn.

Related Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We would love to hear from you! All comments will appear after approval as per the comment policies mentioned on About Us page. Ask question or start discussion or share information related to the post topic.