UTET 2026: Online Form, Eligibility, Date and Notification SSJU Uttarakhand BEd Entrance Exam Form and Date 2026 Indian Army SSC (Technical) Men and Women Entry 2027 Army Uttarakhand Recruitment Rally ARO Almora 2026-2027 Uttarakhand ITI: ऑनलाइन फॉर्म, कोर्स और एडमिशन 2026-2027 BCP Uttarakhand Ayurvedic and Unani Courses 2026-2027 Agniveer Vayu 02/2027: Form, Eligibility, Date & Selection All States Air Force Medical Assistant Recruitment 02/2027 उत्तराखंड आंगनवाड़ी भर्ती 2026 Online Form (3211 Vacancies) मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना उत्तराखंड – करें आवेदन

उत्तराखण्ड होम गार्ड भर्ती and Physical Test (920 Vacancies)

Uttarakhand HG Department invites applications to fill total 920 Vacancies of Home Guard (होमगार्ड स्वयंसेवक) in all 13 districts of the state. All eligible male/female candidates can apply for Home Guard Bharti Vacancies (2nd Phase) in the prescribed application form downloaded through uk.gov.in from 10 June 2026. Uttarakhand Home Guard Recruitment 2026 as application form, district wise vacancy details, qualification, selection process, physical test, date, result etc are given below.

Uttarakhand Home Guard Recruitment 2026

उत्तराखण्ड शासन द्वारा होमगार्ड्स विभाग के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, चमोली, पिथौरागढ़, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, देहरादून और हरिद्वार में पुरुष/महिला प्लाटून हेतु होम गार्ड स्वयंसेवक (पुरुष/महिला) के कुल 920 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गये हैं। उत्तराखंड होम गार्ड भर्ती 2026 के बारे में पूरी जानकारी यहां अपडेट की जा रही है।

उत्तराखंड होम गार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती 02 चरणों में की जाएगी यानी प्रथम चरण और द्वितीय चरण। भर्ती के पहले चरण और दूसरे चरण में शामिल जिले इस प्रकार हैं :-

1st Phase – बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और उधम सिंह नगर।
2nd Phase – अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली।

प्रथम चरण वाले जनपदों से संबंधित विज्ञप्तियां, भर्ती प्रक्रिया सम्बन्धी तिथियां और आवश्यक निर्देश 30 अप्रैल को इस पेज पर अपडेट कर दिए गए थे। द्वितीय चरण वाले जनपदों से संबंधित विज्ञप्तियां, भर्ती प्रक्रिया सम्बन्धी तिथियां और आवश्यक निर्देश भी 10 जून को इस पेज पर अपडेट कर दिए गए हैं।

कुल रिक्तियों की संख्या – 920 Posts (UR-567, OBC-137, EWS-87, SC-81, ST-48).

शैक्षिक योग्यता – होमगार्ड स्वयं सेवक पद हेतु अभ्यर्थियों के लिये उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से 10th Pass होना अनिवार्य है।

आयु – अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2026 को कम से कम 18 वर्ष एवं अधिक से अधिक 40 वर्ष होनी चाहिए। उत्तराखण्ड राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / स्वतंत्रता संग्राम सैनानी के आश्रित अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 05 वर्ष की छूट अनुमन्य है।

होमगार्ड स्वयं सेवक की भर्ती सम्बन्धित जनपद के सम्पूर्ण क्षेत्र से की जायेगी। अभ्यर्थी को सम्बन्धित जनपद में होमगार्ड की भर्ती के लिये आवेदन करने हेतु उसी जनपद का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। अधिवास प्रमाण-पत्र हेतु नियमानुसार सम्बन्धित जनपद के सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण-पत्र मान्य होगा।

पारिश्रमिक – होम गार्ड स्वयंसेवक की जब-जब प्रशासन को ड्यूटी हेतु आवश्यकता होगी, ड्यूटी पर बुलाया जायेगा तथा जितने दिन ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे, उतने दिन का शासन द्वारा निर्धारित दैनिक ड्यूटी भत्ता के साथ-साथ शासन द्वारा अनुमन्य महंगाई भत्ता एवं वर्दी धुलाई भत्ता देय होगा।

See also: Uttarakhand Samuh G Recruitment Group C Posts 2026

Home Guard Vacancy Details (District-wise)

1. Almora – 30 Posts (UR-09, SC-00, OBC-14, ST-04, EWS-03)
2. Bageshwar – 17 Posts (UR-09, SC-00, OBC-04, ST-03, EWS-01)
3. Champawat – 14 Posts (UR-07, SC-00, OBC-03, ST-03, EWS-01)
4. Chamoli – 31 Posts (UR-16, SC-00, OBC-10, ST-02, EWS-03)
5. Pithoragarh – 22 Posts (UR-16, SC-00, OBC-01, ST-03, EWS-02)
6. Pauri Garhwal – 60 Posts (UR-30, SC-00, OBC-19, ST-05, EWS-06)
7. Tehri Garhwal – 57 Posts (UR-29, SC-00, OBC-15, ST-08, EWS-05)
8. US Nagar – 76 Posts (UR-69, SC-00, OBC-00, ST-00, EWS-07)
9. Uttarkashi – 55 Posts (UR-36, SC-06, OBC-05, ST-03, EWS-05)
10. Nainital – 155 Posts (UR-78, SC-00, OBC-45, ST-17, EWS-15)
11. Dehradun – 152 Posts (UR-111, SC-20, OBC-00, ST-06, EWS-15)
12. Haridwar – 227 Posts [Male-216 (UR-136, SC-21, OBC-14, ST-24, EWS-21) and Female-11 (UR-09, SC-01, OBC-00, ST-00, EWS-01)]
13. Rudraprayag – 24 Posts [Male-20 (UR-10, SC-00, OBC-06, ST-02, EWS-02) and Female-04 (UR-02, SC-00, OBC-01, ST-01, EWS-00)]

नोट – प्रत्येक जिले के लिए श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण ऊपर अपडेट कर दिया गया है। रिक्तियों की संख्या बढ़ या घट सकती है। महिला होम गार्ड के लिए वैकेंसी केवल हरिद्वार और रुद्रप्रयाग जिलों में विज्ञापित की गई हैं, जहाँ कुल रिक्तियों में महिला अभ्यर्थियों के लिए क्रमशः 11 और 04 रिक्तियां शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए इस लेख के अंत में दिए गए लिंक के माध्यम से संबंधित जिले के लिए आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें।

See also: Uttarakhand Police Constable Bharti 2000 Vacancies

Home Guard Selection Process and Physical Test

The Home Guard (HG) selection process includes Physical Measurement Test, Physical Efficiency Test, Medical Examination and Character Verification as given in detail below (updated with new information):

नोट:- अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र और अभिलेखों की जांच कर पूर्ण / अपूर्ण / त्रुटिपूर्ण होने की सूचना के आधार पर उपयुक्त / अनुपयुक्त / निरस्त अभ्यर्थियों की सूची (अनुक्रमांक सहित) शारीरिक नापजोख परीक्षा से पूर्व संबंधित होमगार्ड कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी। इसके बाद, योग्य अभ्यर्थियों को चयन परीक्षणों हेतु भर्ती स्थल पर रिपोर्ट करना होगा, जिसका कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

Physical Measurement Test

The details of Physical Measurement Test (शारीरिक माप-तोल) for Uttarakhand Home Guard (Male/Female) are given below.

Male Candidates:

मानकसामान्य/अन्य पिछडा वर्ग तथा अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतमअनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतमपर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम
ऊंचाई165 से0मी0157.50 से0मी0160 से0मी0
सीना बिना फुलाए78.8 से0मी076.3 से0मी076.3 से0मी0
सीना फुलाने पर83.8 से0मी081.3 से0मी081.3 से0मी0

Female Candidates:

मानकसामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतमअनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतमपर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम
ऊंचाई152 से0मी0147 से0मी0147 से0मी0

वजन – महिला अभ्यर्थी का वजन न्यूनतम 45 किलोग्राम होना अनिवार्य है।

नोट – शारीरिक मानकों में छूट के लिये अनुमन्यता से सम्बन्धित प्रमाण-पत्र यथा (अनुसूचित जनजाति या पर्वतीय क्षेत्र का प्रमाण-पत्र) धारित होना चाहिये।

पर्वतीय क्षेत्र का निर्धारण – देहरादून: सम्पूर्ण चकराता तहसील तथा राजपुर की ऊंचाई से ऊपरी गंगा तथा यमुना नदियों के मध्य स्थित देहरादून तहसील के उत्तर तथा पूर्व में स्थित मसूरी पहाड़ी का क्षेत्र नैनीताल तथा गढ़वाल, कोटद्वार सहित सब माउन्टेन सड़क के ऊपर का क्षेत्र पिथौरागढ़, अल्मोडा, चमोली, टिहरी गढ़वाल तथा उत्तरकाशी के संपूर्ण भाग। जनपद बागेश्वर, रूद्रप्रयाग एवं चंपावत का संपूर्ण भाग भी इससे पूर्व में क्रमश: जनपद अल्मोड़ा, चमोली एवं पिथौरागढ़ का भाग होने के कारण पर्वतीय क्षेत्र माना जायेगा।

Physical Efficiency Test

Candidates declared qualified in Physical Measurement Test will have to appear for Physical Efficiency Test (शारीरिक दक्षता परीक्षा). The Physical Efficiency Test (PET) will be of maximum 30 Marks and candidates have to qualify in each event. Physical Test details (Race, Cricket ball throw and Long jump) and marks distribution for male/female candidates are as follows:

Male Candidates:

क्र०सं०ईवेन्ट का नामदूरी / समयअंक
01.दौड़ व चाल

02 कि.मी.

(पूर्णांक-10)

9.1-10 मिनट

8.1-09 मिनट

7.1-08 मिनट

6.1-07 मिनट

06 मिनट तक

05 अंक

07 अंक

08 अंक

09 अंक

10 अंक

02.क्रिकेट बॉल थ्रो

(पूर्णांक-10)

50 मीटर

55 मीटर

60 मीटर

65 मीटर

70 मीटर

05 अंक

06 अंक

07 अंक

08 अंक

10 अंक

03.लम्बी कूद

(पूर्णांक-10)

12 फिट

13 फिट

14 फिट

15 फिट

16 फिट

05 अंक

06 अंक

07 अंक

08 अंक

10 अंक

Female Candidates:

क्र०सं०ईवेन्ट का नामदूरी / समयअंक
01.दौड़ व चाल

500 मीटर

(पूर्णांक-10)

3.6-04 मिनट

3.1-3.5 मिनट

2.6-03 मिनट

2.5 मिनट तक

05 अंक

06 अंक

08 अंक

10 अंक

02.क्रिकेट बॉल थ्रो

(पूर्णांक-10)

15 मीटर

20 मीटर

25 मीटर

30 मीटर

35 मीटर

05 अंक

06 अंक

07 अंक

08 अंक

10 अंक

03.लम्बी कूद

(पूर्णांक-10)

08 फिट

09 फिट

10 फिट

11 फिट

12 फिट

05 अंक

06 अंक

07 अंक

08 अंक

10 अंक

उपरोक्त शारीरिक दक्षता परीक्षा मापदण्ड तालिका में उल्लिखित आइटम (इवेंट) क्रमवार कराये जायेंगे तथा किसी भी आइटम में न्यूनतम अर्हता प्राप्त न करने वाले अभ्यर्थी को वहीं से अनर्ह घोषित करते हुए चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जायेगा।

Weightage Marks (अधिमान अंक)

एन०सी०सी०/ एन०एस०एस० / स्काउट गाईड के प्रमाण पत्र धारक / उत्तराखण्ड होमगार्ड विभाग के वैतनिक / अवैतनिक सदस्यों के पुत्र, पुत्री, पत्नी या पति के लिये निर्धारित अंक:-

  • एन०सी०सी० बी / एन०एस०एस० / स्काउट गाईड – 03 अंक
  • एन०सी०सी० सी प्रमाण-पत्र – 05 अंक
  • होमगार्ड विभाग के अवैतनिक व वैतनिक सेवा निवृत्त / कार्यरत सदस्यों के पुत्र, अविवाहित पुत्री, पत्नी, पति के लिए – 05 अंक

शैक्षिक योग्यता – अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर निम्नानुसार अंक दिये जायेंगे:-

  • हाईस्कूल – 08 अंक
  • इण्टरमीडिएट – 08+01 अंक
  • स्नातक – 08+02 अंक

खेलकूद – खेलकूद में प्रवीण अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम 05 अंक निर्धारित हैं, जो निम्नानुसार दिये जायेंगे:-

  • जिला / महाविद्यालय स्तर का खिलाड़ी – 02 अंक
  • मण्डल / विश्वविद्यालय स्तर का खिलाड़ी – 03 अंक
  • राज्य स्तर का खिलाड़ी – 05 अंक

जिला / महाविद्यालय स्तर के खिलाड़ी को सम्बन्धित कॉलेज के प्रधानाचार्य, जिला स्तर के खिलाड़ी हेतु जिला क्रीड़ा अधिकारी अथवा मण्डल स्तर के खिलाड़ी हेतु क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डीविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन, विश्व विद्यालय स्तर के खिलाड़ी हेतु सम्बन्धित विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी, राज्य स्तर के खिलाड़ी हेतु सम्बन्धित स्पोर्ट्स के राज्य स्पोर्ट्स एसोसिएशन अथवा उत्तराखण्ड खेलकूद निदेशालय से निर्गत प्रमाण-पत्र मान्य होंगे।

वाहन चालक – वाहनों के वैद्य ड्राइविंग लाईसेंस धारक को 05 अंक निम्नानुसार प्रदान किये जायेंगे, किन्तु यह आवश्यक होगा कि ड्राइविंग लाईसेंस भर्ती की विज्ञापन तिथि से 01 वर्ष पूर्व का हो:-

  • भारी वाहन चालक – 05 अंक
  • हल्का वाहन चालक – 03 अंक

See also: उत्तराखंड आंगनवाड़ी भर्ती | Online Form (6500+ Vacancies)

Final Merit List (Result)

शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंकों तथा सम्बन्धित श्रेणी के लिए नियत अधिमान अंकों के योग के आधार पर विद्यमान आरक्षण नियमों के दृष्टिगत रिक्ति के सापेक्ष अन्तिम मैरिट सूची बनाई जायेगी। रिक्तियों के सापेक्ष परीक्षा में सफल घोषित अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (30 अंक) और शैक्षिक योग्यता एवं अधिमान (30 अंक) सहित कुल 60 अंकों में से प्राप्त अंको के आधार पर विद्यमान आरक्षण नियमों के दृष्टिगत प्रवीणता सूची (Merit List) तैयार की जायेगी।

अभ्यर्थियों के समान अंक होने पर जिस अभ्यर्थी की आयु अधिक होगी, का चयन किया जायेगा। यदि 02 अभ्यर्थियों की जन्मतिथि भी एक समान होती है तो शारीरिक दक्षता परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी का चयन किया जायेगा। प्रतीक्षा सूची नहीं बनाई जाएगी।

अंतिम मेरिट सूची (Result) निर्धारण हेतु अंकों का विवरण :-

1. शारीरिक दक्षता – 30 Marks
2. शैक्षिक योग्यता – 10 Marks
3. एन०सी०सी० / एन०एस०एस० / स्काउट गाइड – 05 Marks
4. होमगार्ड विभाग के अवैतनिक व वैतनिक सेवानिवृत्त / कार्यरत सदस्यों के पुत्र, अविवाहित पुत्री, पत्नी, पति के लिए – 05 Marks
5. खेलकूद – 05 Marks
6. वाहन चालक – 05 Marks
कुल योग – 60 Marks

Medical Examination

चयनित अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य परीक्षण सम्बन्धी फार्म उसी दिन अथवा अनिवार्यतः अगले दिन तक भरना होगा, तत्पश्चात उनका स्वास्थ्य परीक्षण मुख्य चिकित्साधिकारी / प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक द्वारा कराया जायेगा। अभ्यर्थी मेडिकल रूप से फिट होना चाहिए और वर्णांधता से पूर्ण रूप से मुक्त होना चाहिए। सटा घुटना, सपाट पैर, बाउलेग, वैरिकोज वेन्स, दिव्यांगता और अन्य विकृतियाँ जो ड्यूटी में बाधा पैदा करे को अयोग्य माना जायेगा।

दृष्टि एक आँख में 6/6 और दूसरी आँख में 6/9 के कम नहीं होनी चाहिए अर्थात बिना चश्मे के दाहिनी हाथ से काम करने वाले अभ्यर्थियों के लिए दाहिनी आँख के लिए 6/6 तथा बाएं हाथ से काम करने वाले अभ्यर्थियों की बाईं आंख के लिए 6/6 होनी चाहिए।

Character Verification

होमगार्ड स्वयंसेवक के रूप में अन्तिम रूप से चयनित एवं चिकित्सीय परीक्षण में उपयुक्त पाये गये पुरुष/महिला अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन पुलिस प्रमाणीकरण के आधार पर किया जायेगा।

चयनित अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए समस्त प्रमाण पत्रों का सत्यापन होमगार्ड विभाग द्वारा करवाया जायेगा तथा सत्यापन में सही पाये जाने की दशा में ही नियुक्ति पत्र निर्गत किया जायेगा। अन्तिम रूप से चयनित होम गार्ड की होमगार्ड अधिनियम की धारा 7(2) के अधीन प्रारम्भिक नियुक्ति 03 वर्ष के लिए होगी, जिसमें प्रशिक्षण में व्यतीत की गयी अवधि भी सम्मिलित है जो बाद में होमगार्ड स्वयंसेवक की सहमति से राज्य सरकार द्वारा बढ़ाई जा सकती है।

See also: Uttarakhand 2364 Fourth Class Recruitment Form

Application Form, Date and Notification

Eligible and interested male/female candidates can apply for Uttarakhand Home Guard Bharti 2026-2027 on the prescribed application form (offline). The format of the application form can be obtained from the notice board of the main offices of the concerned district and the District Home Guards Office on any working day between 02 May to 22 May 2026 (for Phase 1).

For Phase 2 districts, the application form format can be obtained from the notice board of the main offices of the concerned district and from the District Home Guards Office on any working day between 10 June to 30 June 2026.

एप्लीकेशन फॉर्म को जिला होमगार्ड्स / ब्लॉक / तहसील / जिलाधिकारी / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक / जिला सेवायोजन / जिला सूचना अधिकारी / सोल्जर बोर्ड आदि कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर चिपकाए गए फॉर्मेट के अनुसार स्वयं टंकित करवाकर पूर्ण रूप से भरने के बाद व्यक्तिगत / डाक से संबंधित जिला होम गार्ड कार्यालय में जमा किया जा सकता है।

The application form can also be obtained from the Facebook page of the concerned District Home Guards Office. The form can also be downloaded from uk.gov.in (if available) through the direct link provided below (as provided in the previous recruitment).

उम्मीदवारों को केवल एक प्लाटून के लिए आवेदन करना होगा और अंतिम तिथि से पहले संबंधित जिला होम गार्ड कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ डाक या व्यक्तिगत रूप से आवेदन पत्र जमा करना होगा। एक अभ्यर्थी का केवल एक ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

Required Documents

होम गार्ड स्वयंसेवक पद के आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित प्रमाण पत्र / दस्तावेज संलग्न करने होंगे:-

  • आवेदन पत्र पर आवेदक की हाल ही में खिंचवाई गई स्वहस्ताक्षरित पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ चस्पा की गयी हो तथा इसके अतिरिक्त 02 पासपोर्ट साईज फोटो भर्ती के समय साथ लाना आवश्यक है।
  • समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति जिसमें किसी एक में जन्मतिथि अंकित हो तथा आयु प्रमाणित हो रही हो।
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र (सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त) की स्वप्रमाणित छायाप्रति।
  • आरक्षण हेतु प्रमाण-पत्र (सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त) की स्वप्रमाणित छायाप्रति।
  • पर्वतीय क्षेत्र का प्रमाण पत्र (सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त) की स्वप्रमाणित छायाप्रति।
  • खेलकूद / एन.सी.सी / एन.एस.एस / स्काउट गाइड या अन्य कोई गतिविधि प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति (यदि कोई हो)। सम्बन्धित अभ्यर्थी के पिता/पति के होमगार्ड्स विभाग में होने के प्रमाण-पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति (यदि कोई हो)।
  • वाहन चालन सम्बन्धित वैध अनुज्ञप्ति की स्वप्रमाणित छायाप्रति (यदि कोई हो)।
  • अंतिम शिक्षण संरथान द्वारा प्रदत्त / राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रदत्त चरित्र प्रमाण पत्र (मूल प्रति)।
  • सरकारी/ अर्धसरकारी विभाग से कार्यरत होने की दशा में अनापत्ति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति।

Important Dates

1st Phase:

Starting date for receiving application form – 02 May 2026
Last date for receiving application form – 22 May 2026
Scrutiny of applications – 23 May to 04 June 2026
Physical Test date – From 06 June 2026

2nd Phase:

Starting date for receiving application form – 10 June 2026
Last date for receiving application form – 30 June 2026 (11:59 PM)
Physical Test date – From 10 July 2026

शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का कार्यक्रम संबंधित जिला होम गार्ड कार्यालय के सूचना-पट्ट पर पृथक से निर्गत किया जायेगा। शारीरिक परीक्षा 2026 (1st & 2nd Phase) से संबंधित अधिसूचनाएं इस पेज पर भी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपडेट किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए व्यक्तिगत रूप से अवगत नहीं कराया जायेगा।

जिलेवार होमगार्ड फिजिकल टेस्ट शेड्यूल :-

Bageshwar – 06 June to 10 June 2026
Champawat – 06 June to 11 June 2026
Nainital – 06 June to 23 June 2026
US Nagar – 06 June to 28 June 2026
Pauri – 06 June to 22 June 2026
Dehradun – 06 June to 14 June 2026
Haridwar – 06 June to 02 July 2026

Important Links

Uttarakhand Home Guard Application Form 2026 प्रारूप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सीधे डाउनलोड किया जा सकता है। संबंधित जिले के होम गार्ड भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दी गई आधिकारिक अधिसूचना या विज्ञप्ति (सभी जिलों के लिए अलग से) डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती के पहले चरण के लिए जिलेवार विज्ञप्तियां 01 मई 2026 को और दूसरे चरण के लिए 10 जून 2026 को जारी किए गए हैं।

See also: उत्तराखंड वन आरक्षी भर्ती 894 Forest Guard
See also: उत्तराखंड जेल बंदी रक्षक भर्ती 285 Warder Posts


आप इस साइट पर उपलब्ध किसी भी जानकारी को ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स की सहायता से खोज सकते हैं। वर्तमान और आगामी उत्तराखंड होम गार्ड भर्ती जानकारी और चयन प्रक्रिया, शारीरिक परीक्षा आदि से संबंधित नवीनतम समाचार अपडेट के लिए इस पृष्ठ पर नज़र रखें।

p singh dyarakoti

About the author: P Singh

P Singh is an educator with over 12 years of experience in tracking recruitment, jobs, exams, courses, news and key events. Holding a degree in education, he specializes in breaking down complex notification data into simple and actionable guides. He personally verifies all content against primary official and govt sources to ensure absolute factual accuracy. Connect with P Singh on LinkedIn.

Related Posts

19 Comments on "उत्तराखण्ड होम गार्ड भर्ती and Physical Test (920 Vacancies)"

  1. महत्वपूर्ण जानकारी के लिए धन्यवाद

  2. When is the physical of the people of Almora, when is the return and question types in the return

    1. Brijesh manral says:

      When will be the physical for almora district..
      And is there any written exam also ?

      1. The schedule of physical test is to be released soon and there will be no written exam.

  3. Nanda Rikhari says:

    I have send the application form by post office and the department has received on 18.08.2023 and I have not received any token number or roll number any procedure to receive my token number and in which date the physical will start in the district Almora. Pl guide to me

    1. For token number or roll number you have to visit to Home Guard office. The advt along with physical test schedule will be released soon by the office. Stay connected!

      1. Nanda rikhari says:

        any contact number of HG office

    2. Mona tamta says:

      when will be the physical of us nager district

    1. Babita Arya says:

      namaskar mam sar Almora Walon ka physical kab hai Kaun si date Ko Hai

    2. Govind Kanwal says:

      almora ma from kb bhara jayiga

  4. Pithoragarh walon ka physical kb h

    1. Mona tamta says:

      when will be the physical of us nager district

  5. almora me bharti prakriya kab se h?

  6. sir/ mam physical test kbse start h tehri k

  7. Mahak bisht says:

    mahak bisht village banolia post office Kalika tahsil Ranikhet

  8. koi mujhe form send kar sakta hai Home Guard ka?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We would love to hear from you! All comments will appear after approval as per the comment policies mentioned on About Us page. Ask question or start discussion or share information related to the post topic.