UKSSSC स्केलर भर्ती 2026 and Exam Syllabus (200 Vacancies) Uttarakhand DElEd Application Form and Exam Updates 2026 UTET Admit Card 2026, Exam Date and Syllabus PDF Download Uttarakhand Samuh G Recruitment Group C Posts 2026-2027 UKPSC and UKSSSC Exam Calendar 2026-2027 (समूह ग और अन्य) UKSSSC वैयक्तिक सहायक भर्ती & Exam Syllabus (101 Vacancies) Uttarakhand Upper PCS Exam 2026 for 67 Group B Vacancies उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक भर्ती & Exam Syllabus (553 Vacancies) Uttarakhand GDS Recruitment Post Office Form (452 Posts) India Post GDS Recruitment 23757 Posts All States 2026-2027

माली प्रशिक्षण 2026-27 उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्तराखंड

निदेशालय, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तराखंड, उद्यान भवन, चौबटिया- रानीखेत (अल्मोड़ा) के अंतर्गत अधीक्षक कार्यालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय, राजकीय उद्यान, चौबटिया में एक वर्षीय माली प्रशिक्षण कार्यक्रम (सत्र 2026-2027) के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से 60 सीटों के लिए निम्नलिखित मानदंडों और विवरण के अनुसार आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।

Uttarakhand Udyan Vibhag 01 Year Mali Training Course

माली प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु उत्तराखंड के इच्छुक अभ्यर्थी Application Form (प्रारूप अ एवं प्रारूप ब) भरकर निदेशालय, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उद्यान भवन, चौबटिया, रानीखेत (पिन 263651) को स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही प्रेषित करें ताकि एप्लीकेशन फॉर्म समय पर मिल सके। आवेदन पत्र निदेशालय अथवा मुख्य / जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

कुल सीटें – 60 (GEN-31, SC-12, ST-3, OBC-8, EWS-6)

See also: Uttarakhand Samuh G Recruitment Group C Posts 2026-2027

अति महत्वपूर्ण निर्देश :-

1. अभ्यर्थियों की शैक्षिक अर्हता कक्षा 5 वीं उत्तीर्ण है। इण्टरमीडिएट से अधिक शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन न करें। उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।

2. अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी।

3. प्रशिक्षण हेतु चयनित अभ्यर्थियों के रहने हेतु आवास की व्यवस्था अधीक्षक, पं0 दीन दयाल उपाध्याय राजकीय उद्यान, चौबटिया (अल्मोड़ा) द्वारा उपलब्ध आवास के अनुसार की जायेगी एवं खाने तथा अन्य व्यवस्थायें प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं वहन करनी होगी।

4. प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर उपयुक्त पाये गये अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ओ०एम०आर० सीट के माध्यम से सम्पन्न करायी जायेगी तथा प्रशिक्षण हेतु चयन जनपदवार प्रवीणता सूची (मेरिट के आधार पर किया जायेगा।

5. प्रशिक्षण की अवधि में चयनित प्रशिक्षणार्थियों को रू० 200.00 (रू० दो सौ मात्र) की छात्रवृत्ति प्रतिमाह देय होगी।

6. अभ्यर्थियों को अपना पूर्ण स्पष्ट पता लिखा हुआ 4″X 8″ का पाँच रूपये का एक टिकट लगा हुआ लिफाफा एवं पासपोर्ट साईज का एक फोटो भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।

7. आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि दिनांक 16.03.2026 है। आवेदन पत्र किसी भी स्थिति में निदेशालय में दिनांक 16.03.2026 को सायं 05.00 बजे तक प्राप्त होने चाहिए।

8. परीक्षा केन्द्र एवं लिखित परीक्षा की तिथि की सूचना उपयुक्त पाये गये आवेदन पत्रों के आधार पर संबंधित अभ्यर्थी को पृथक से भेजी जायेगी।

9. प्रशिक्षण में सामान्य वर्ग / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति / अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु नियमानुसार निम्न तालिका में दिये गये वर्ग वार श्रेणी के अनुसार सीट आरक्षित की गई है। ये सीटें प्रवीणता (मेरिट सूची के आधार पर जनपदवार भरी जाएगी।

10. शैक्षिक योग्यता, जन्मतिथि, आरक्षण वर्ग, स्थायी निवास एवं पहचान प्रमाण पत्र सम्बन्धी समस्त अभिलेख / दस्तावेज अवश्य संलग्न करें। गलत जानकारी / दस्तावेज प्रदान करने पर अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है।

11. माली प्रशिक्षण संबंधी जानकारी किसी भी कार्यदिवस में सायं 5:00 बजे तक निदेशालय से प्राप्त की जा सकती है।

See also- उत्तराखंड ITI: ऑनलाइन फॉर्म, तिथि और प्रवेश प्रक्रिया 2026-2027

Details of District wise Seats for Mali Training

अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग जिलों के लिए राजकीय उद्यान चौबटिया में 01 Year Gardener Training के लिए आवंटित सीटों का आरक्षण वार विवरण इस प्रकार है:-

1. Almora – 05 (GEN-02, SC-01, OBC-1, EWS-1)
2. Nainital – 05 (GEN-03, SC-01, EWS-01)
3. Pithoragarh – 05 (GEN-02, SC-01, ST-01, EWS-01)
4. Udham Singh Nagar – 04 (GEN-02, SC-01, OBC-01)
5. Bageshwar – 04 (GEN-03, SC-01)
6. Champawat – 04 (GEN-03, SC-01)
7. Pauri – 05 (GEN-03, SC-01, EWS-01)
8. Tehri – 05 (GEN-02, SC-01, OBC-01, EWS-01)
9. Chamoli – 05 (GEN-02, SC-01, ST-01, EWS-01)
10. Uttarkashi – 05 (GEN-01, SC-01, OBC-03)
11. Dehradun – 05 (GEN-03, ST-01, OBC-01)
12. Haridwar – 04 (GEN-02, SC-01, OBC-01)
13. Rudraprayag – 04 (GEN-03, SC-01)

See also: Uttarakhand Polytechnic Form, Admit Card and Result
See also: BCP Uttarakhand Ayurvedic and Unani Courses Admission

अधिक जानकारी के लिए, आप नीचे इमेज फ़ॉर्मेट में ऑफिशियल नोटिफिकेशन (एक वर्षीय माली प्रशिक्षण हेतु विज्ञप्ति) देख सकते हैं या संबंधित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

mali training udyan vibhag uttarakhand


आप ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स की मदद से इस साइट पर मौजूद कोई भी जानकारी खोज सकते हैं। उत्तराखंड उद्यान विभाग माली प्रशिक्षण से संबंधित नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

JOIN OUR NEWSLETTER
And get all the latest Govt Jobs, News and Exam updates
p singh dyarakoti

About the author: P Singh

P Singh is an educator with over 12 years of experience in tracking recruitment, jobs, exams, courses, news and key events. Holding a degree in education, he specializes in breaking down complex notification data into simple and actionable guides. He personally verifies all content against primary official and govt sources to ensure absolute factual accuracy. Connect with P Singh on LinkedIn.

Related Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We would love to hear from you! All comments will appear after approval as per the comment policies mentioned on About Us page. Ask question or start discussion or share information related to the post topic.