उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक भर्ती & Exam Syllabus (553 Vacancies) Uttarakhand GDS Recruitment Post Office Form (452 Posts) India Post GDS Recruitment 23757 Posts All States 2026-2027 UKPSC Veterinary Officer Recruitment and Exam Syllabus Uttarakhand Ashaskiya School Lecturer LT Teacher Vacancies UKPSC and UKSSSC Exam Calendar 2026-2027 (समूह ग और अन्य) RRB JE/DMS/CMA Recruitment for 4029 Posts 2026-2027 SBI Clerk Bharti Junior Associate Exam (7967 Vacancies) 1 EME Centre Secunderabad Bharti Relation UHQ 2026-2027 Army UHQ Rally All Regiment Centre Relation Bharti 2026-2027

बाल विकास विभाग बागेश्वर क्रेच वर्कर और हेल्पर रिक्तियां

बाल विकास विभाग बागेश्वर (उत्तराखंड) द्वारा बागेश्वर/ गरुड़/ कपकोट में आंगनवाड़ी सह क्रेच सेंटर पलाना (स्वीकृत) में क्रेच वर्कर/ क्रेच हेल्पर के मानदेय पदों पर चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये नियुक्तियां महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग निदेशालय के अधीन जिला बागेश्वर के अंतर्गत संचालित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बागेश्वर/ गरुड़/ कपकोट में की जाएंगी। योग्य महिला उम्मीदवार नीचे दिए गए फॉर्मेट में एप्लीकेशन फॉर्म संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय में 20 जनवरी, 2026 (शाम 05:00 बजे) तक जमा कर सकती हैं।

Bal Vikas Vibhag Bageshwar Vacancies

आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर सम्बन्धित बाल विकास परियोजना कार्यालयों में सीधे (हाथों-हाथ) जमा किये जायेंगे। जिसकी प्राप्ति रसीद सम्बन्धित परियोजना कार्यालयों से आवेदनकर्ताओं को दी जायेगी। डाक/ पंजीकृत डाक/ कोरियर अथवा अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। निर्धारित तिथि के पश्चात् तथा अपूर्ण आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

परियोजनावार रिक्तियों का विवरण निम्न प्रकार है:-

कुल मानदेय पद – 07 ( क्रेच वर्कर – 01, क्रेच हेल्पर – 06)

1. बागेश्वर (मजियाखेत)

क्रेच हेल्पर – 02 पद (UR – (01) ज्वालादेवी वार्ड-2, (01) मण्डलसेरा-1)

2. गरूड़ (विकास खण्ड परिसर गरूड़)

क्रेच वर्कर – 01 पद (OBC – (01) बैजनाथ-2)
क्रेच हेल्पर – 02 पद (UR – (01) स्याल्देटीट, OBC – (01) बैजनाथ-2)

3. कपकोट (विकास खण्ड परिसर कपकोट)

क्रेच हेल्पर – 02 पद (UR – (01) मण्डलसेरा, SC – (01) कपकोट बाजार)

यह भी देखेंउत्तराखंड आंगनवाड़ी भर्ती | Online Form (6500+ Vacancies)

शैक्षिक योग्यता :-

क्रेच वर्कर – माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तराखण्ड़ से इण्टरमीडिएट परीक्षा अथवा उसके समकक्ष अन्य परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
क्रेच हेल्पर – उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड / परिषद् / संस्थान से न्यूनतम् हाईस्कूल अथवा उसके समकक्ष अन्य परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

आयु – क्रेच वर्कर / क्रेच हेल्पर हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा छूट की सुविधा अनुमन्य होगी। न्यूनतम एवं अधिकतम आयु की गणना विज्ञप्ति प्रकाशित होने वाले माह की पहली तिथि से की जायेगी। आयु की गणना के सम्बन्ध में हाईस्कूल प्रमाण-पत्र पर अंकित तिथि ही मान्य होगी।

निवास – वही अभ्यर्थिनी क्रेच वर्कर / क्रेच हेल्पर हेतु आवेदन कर सकती है जो उसी राजस्व ग्राम / वार्ड की निवासनी हो। निवास के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी द्वारा निर्गत स्थाई / अस्थाई / मूल निवास प्रमाण-पत्र आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा। उसी ग्राम / वार्ड की अस्थाई निवासनी उपलब्ध नहीं होने पर निकटस्त ग्राम / वार्ड की अस्थाई निवासनी के चयन पर विचार किया जायेगा।

क्रेच वर्कर / क्रेच हेल्पर हेतु आवेदन पत्र के साथ चरित्र प्रमाण पत्र, पुलिस वेरिफिकेशन प्रमाण पत्र एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

निर्धारित मानदेय :-

क्रेच वर्कर हेतु – रू0 5500 प्रतिमाह।
क्रेच हेल्पर हेतु – रू0 3000 प्रतिमाह।

नोट:- आवेदन पत्र एवं अधिक जानकारी / नियम एवं शर्तों हेतु सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, जनपदः– बागेश्वर।

यह भी देखेंउत्तराखंड महिला कल्याण विभाग में सहायकों की भर्ती, करें आवेदन

आवेदन पत्र का प्रारूप
(क्रेच वर्कर / क्रेच हेल्पर)

बाल विकास परियोजना…………. जनपद :- बागेश्वर
01. आंगनबाड़ी केन्द्र का नाम………..
02. मानदेय पद का नाम………….
03. आवेदक का नाम : कु० / श्रीमती…………. (फोटो स्वप्रमाणित)
04. पिता/पति का नाम : श्री……………..
05. जन्म तिथि :- दिनांक ………. माह ……… वर्ष ……….
06. आयु (01 जनवरी 2026 को………. वर्ष ………. माह ……. दिन………
07. जाति : (अनु०जाति/ अनु०ज०जा०/ अ०प०व०/ सामान्य ……………
यदि अनुसूचित जाति/ अनु०ज०जा०/ अ०पि०व० के अभ्यर्थी हैं सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र संलग्न करें।
08. शैक्षिक अर्हता का विवरण: (जो लागू हो उनकी समस्त अंक सूची तथा प्रमाण पत्रों की छायाप्रति संलग्न करें)
हाईस्कूल …………………..
इण्टरमीडिएट ………………
स्नातक …………………….
स्नातकोत्तर …………………

09. निवास …………….. राजस्व ग्राम/वार्ड का नाम ……………
स्थाई पता : …………………….. पिन कोड ……………
10. पत्र व्यवहार का पूर्ण पता ……………… पिन कोड ………..
11. मोबाईल नम्बर ……………..
12. संलग्नकों का विवरण : (निम्नलिखित विवरणों में से आवश्यक अभिलेखों / प्रमाण पत्रों की प्रमाणित छाया प्रति अनिवार्य संलग्न करें)

01. निर्धारित न्यूनतम शैक्षिक अर्हता तथा उससे उच्च प्रत्येक परीक्षा के प्रमाण पत्र एवं अंक सूची। 02. आरक्षित वर्ग हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र। 03. ग्राम विकास अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित परिवार रजिस्टर की नकल। 04. नगरीय क्षेत्र में सम्बन्धित वार्ड सदस्य द्वारा जारी परिवार रजिस्टर की नकल एवं राशन कार्ड की प्रति। 05. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थाई/ अस्थाई/ मूल निवास प्रमाण पत्र। 06. चरित्र प्रमाण पत्र। 07. पुलिस वेरिफिकेशन प्रमाण पत्र। 08. चिकित्सा प्रमाण पत्र।

घोषणा :-

मैं कुमारी/ श्रीमती ………. पुत्री/ पत्नी ………. आंगनबाड़ी केन्द्र ……… बाल विकास परियोजना ……… जनपद ………… एतद्द्वारा घोषणा करती हूँ कि द्वारा उपर्युक्त दी गई सूचनायें / तथ्य एवं प्रमाण पत्र सत्य हैं। मेरे द्वारा कोई भी तथ्य एवं सूचनायें छुपाये नहीं गये हैं। यदि मेरे द्वारा दिये गये कोई तथ्य/ सूचनायें गलत पायी जाती हैं, तो मेरा आवेदन निरस्त कर दिया जाय। मानदेय पद पर नियुक्ति पाने के पश्चात् कोई तथ्य/ सूचनायें/ प्रमाण पत्र गलत पाये जाते हैं तो मेरी मानदेय पद की नियुक्ति को भी निरस्त कर दिया जाय। इस सम्बन्ध में मेरा कोई भी दावा स्वीकार / मान्य नहीं होगा।

दिनांक …………..
हस्ताक्षर ………….
आवेदनकर्ता का नाम ……….
(हस्ताक्षर न होने पर आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जायेगा।)

Bal Vikas Vibhag Bageshwar

यह भी देखेंउत्तराखंड आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती फॉर्म (80+ Vacancies)

आप इस साइट पर उपलब्ध किसी भी जानकारी को ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स की सहायता से खोज सकते हैं। वर्तमान और आगामी बाल विकास विभाग बागेश्वर भर्ती, क्रेच वर्कर और हेल्पर रिक्तियां आदि से संबंधित नवीनतम समाचार अपडेट के लिए इस पृष्ठ पर नज़र रखें।

JOIN OUR NEWSLETTER
And get all the latest Govt Jobs, News and Exam updates
p singh dyarakoti

About the author: P Singh

P Singh is an educator with over 12 years of experience in tracking recruitment, jobs, exams, courses, news and key events. Holding a degree in education, he specializes in breaking down complex notification data into simple and actionable guides. He personally verifies all content against primary official and govt sources to ensure absolute factual accuracy. Connect with P Singh on LinkedIn.

Related Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We would love to hear from you! All comments will appear after approval as per the comment policies mentioned on About Us page. Ask question or start discussion or share information related to the post topic.