Indian Navy Musician Recruitment Agniveer MR 2026-2027 UKPSC and UKSSSC Exam Calendar 2026-2027 (समूह ग और अन्य) Army Online Application Form, Date and Eligibility 2026-2027 Indian Army Porter Recruitment for 600 Posts in Pithoragarh SSB Head Constable Recruitment for 233 Posts 2026-2027 Indian Air Force Sports Quota AV Recruitment 2026-2027 SSB Tradesman Bharti Constable 827 Vacancies 2026-2027 UKSSSC Patwari/Lekhpal Re-Exam Date and Admit Card 2026 Uttarakhand VDO/VPDO Re-Exam Date and Admit Card 2026 Uttarakhand Board Result 2026: 10th & 12th UBSE Ramnagar

बाल विकास विभाग चम्पावत क्रेच वर्कर और हेल्पर 26 रिक्तियां

बाल विकास विभाग चम्पावत (उत्तराखंड) द्वारा जनपद चम्पावत के अंतर्गत आंगनवाड़ी सह क्रेच सेंटर पालना (स्वीकृत) में क्रेच वर्कर/ क्रेच हेल्पर के मानदेय पदों पर चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये नियुक्तियां महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग निदेशालय के अधीन जिला चम्पावत के अंतर्गत संचालित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय चम्पावत, लोहाघाट, बाराकोट व पाटी में की जाएंगी। योग्य महिला उम्मीदवार नीचे दिए गए फॉर्मेट में एप्लीकेशन फॉर्म संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय में 26 फरवरी, 2026 (शाम 05:00 बजे) तक जमा कर सकती हैं।

Bal Vikas Vibhag Champawat Vacancies

आवेदन पत्र संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय चम्पावत, लोहाघाट, बाराकोट व पाटी में निर्धारित तिथि 26 फरवरी 2026 को सायं 05 बजे तक हाथों-हाथ जमा व प्राप्त किये जा सकेंगे। डाक / अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात तथा अपूर्ण आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। अभ्यर्थिनी केवल 01 पद हेतु ही आवेदन कर सकती है, 01 से अधिक पदों हेतु आवेदन मान्य नहीं होंगे। आवेदन करने के लिए अन्य नियम और शर्तें नीचे दिए गए हैं।

बाल विकास विभाग चम्पावत आंगनवाड़ी क्रेच वर्कर और हेल्पर रिक्तियों का परियोजनावार विवरण इस प्रकार है :-

आंगनवाड़ी सह क्रेच (पालना) योजना के तहत कुल मानदेय पद – 26 पद

क्रेच वर्कर (कुल पद- 13, अनारक्षित)

1. विकास खण्ड चम्पावत (शक्तिपुर बुंगा, डाण्डा बिष्ट, नीड प्रथम, दुबचौड़ा, पचपकरिया 1, वार्ड न. 6 टनकपुर, थ्वालखेडा)
2. विकास खण्ड लोहाघाट (ठाडाडुंगा वार्ड, सार्कीटोला वार्ड)


3. विकास खण्ड बाराकोट (चामी, बाराकोट-3)
4. विकास खण्ड पाटी (जौलाड़ी, पाटी)

क्रेच हेल्पर (कुल पद- 13, अनारक्षित)

1. विकास खण्ड चम्पावत (शक्तिपुर बुंगा, डाण्डा बिष्ट, नीड प्रथम, दुबचौड़ा, पचपकरिया 1, वार्ड न. 6 टनकपुर, थ्वालखेडा)
2. विकास खण्ड लोहाघाट (ठाडाडुंगा वार्ड, सार्कीटोला वार्ड)
3. विकास खण्ड बाराकोट (चामी, बाराकोट-3)
4. विकास खण्ड पाटी (जौलाड़ी, पाटी)

यह भी देखेंउत्तराखंड आंगनवाड़ी भर्ती | Online Form (6500+ Vacancies)

आवेदन हेतु नियम एवं शर्ते :-

निर्धारित मानदेय – क्रेच वर्कर हेतु रू 5500 प्रतिमाह एवं क्रेच हेल्पर हेतु रू 3000 प्रतिमाह।

शैक्षिक योग्यता – भारत सरकार की एसओपी के अनुसार शैक्षिक योग्यता निम्नानुसार निर्धारित की गयी है :-

क्रेच वर्कर – माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तराखण्ड से इण्टरमीडिएट परीक्षा अथवा उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
क्रेच हेल्पर – उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड / परिषद / संस्थान से न्यूनतम हाईस्कूल अथवा उसके समकक्ष अन्य परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

आयु – क्रेच वर्कर एवं क्रेच हेल्पर हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 35 वर्ष होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट की सुविधा अनुमन्य होगी। न्यूनतम एवं अधिकतम आयु की गणना 01 फरवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आयु की गणना के सम्बन्ध में हाईस्कूल प्रमाण पत्र पर अंकित जन्मतिथि ही मान्य व अन्तिम होगी।

यह भी देखेंउत्तराखंड महिला कल्याण विभाग में सहायकों की भर्ती, करें आवेदन

निवास की स्थिति / चयन प्रक्रिया मेरिट :-

वही अभ्यर्थिनी क्रेच वर्कर / हेल्पर हेतु आवेदन कर सकती है जो उसी राजस्व ग्राम / वार्ड की निवासनी हो। निवास के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी द्वारा निर्गत स्थाई / अस्थाई / मूल निवास प्रमाण-पत्र आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा। उसी राजस्व ग्राम / वार्ड की स्थाई निवासनी उपलब्ध नहीं होने पर निकटस्त ग्राम / वार्ड की स्थाई / अस्थाई निवासनी के चयन पर विचार किया जा सकेगा।

क्रेच वर्कर हेतु निर्धारित न्यूनतम् अर्हता इण्टरमीडिएट है। प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण पर 03 अंक, द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण पर 02 अंक एवं तृतीय श्रेणी उत्तीर्ण पर 01 अंक देय होंगे एवं इसी भांति उच्चस्तरीय शैक्षिक योग्यता प्राप्त करने पर भी उक्तानुसार अतिरिक्त अंक दिये जायेंगे। उक्त के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस प्रकार परियोजना स्तर पर एक तुलनात्मक चार्ट तैयार कर उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली अभ्यर्थिनी का गठित समिति द्वारा चयन की संस्तुति की जाएगी।

क्रेच हेल्पर हेतु निर्धारित न्यूनतम् अर्हता हाईस्कूल है। प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण पर 03 अंक, द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण पर 02 अंक एवं तृतीय श्रेणी उत्तीर्ण पर 01 अंक देय होंगे एवं इसी भांति उच्चस्तरीय शैक्षिक योग्यता प्राप्त करने पर भी उक्तानुसार अतिरिक्त अंक दिये जायेंगे। उक्त के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस प्रकार परियोजना स्तर पर एक तुलनात्मक चार्ट तैयार कर उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली अभ्यर्थिनी का गठित समिति द्वारा चयन की संस्तुति की जाएगी।

क्रेच वर्कर / क्रेच हेल्पर हेतु चरित्र प्रमाण पत्र, पुलिस वेरिफिकेशन प्रमाण-पत्र एवं चिकित्सा प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

यह भी देखेंUttarakhand 2364 Fourth Class Recruitment Online Form

क्रेच वर्कर / क्रेच हेल्पर चयन हेतु आवेदन पत्र प्रारूप

विज्ञप्ति संख्या – (सी-947 09 फरवरी 2026)
बाल विकास परियोजना का नाम – चम्पावत / लोहाघाट / बाराकोट / पाटी जनपद चम्पावत।

1. मानदेय पद का नाम ……..

2. क्रेच केन्द्र का नाम ………

3. आवेदिका का पूरा नाम कुमारी / श्रीमती …….

4. आवेदिका के पति / पिता का नाम ………

5. जन्म तिथि- दिनांक …… माह …… वर्ष …….

6. आयु (01 फरवरी 2026 को) ….. वर्ष ….. माह ……. दिन

7. जाति (अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य) ……..
(यदि अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थी है तो सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण-पत्र संलग्न करें)

8. शैक्षिक अर्हता (बोर्ड / विश्वविद्यालय, वर्ष, प्राप्तांक / पूर्णांक, प्रतिशत एवं श्रेणी का विवरण)
(समस्त अंक सूची / प्रमाण पत्रों की स्व प्रमाणित छायाप्रति संलग्न करें)
हाईस्कूल …….
इण्टरमीडिएट …….
स्नातक ……..
स्नातकोत्तर …….

9. निवास स्थान ग्राम पंचायत ……. राजस्व ग्राम / वार्ड …….
(जिस क्रेच केन्द्र के लिए आवेदन किया गया है उस ग्राम पंचायत / राजस्व ग्राम / तोक / वार्ड का स्पष्ट उल्लेख करना होगा, इसके लिए सम्बन्धित ग्राम / मजरा / तोक / वार्ड में निवास का प्रमाण-पत्र तथा परिवार रजिस्टर की नकल प्रस्तुत करनी होगी)

10. स्थाई पता ………….
पिन कोड …….. मोबाइल नंबर ………

11. पत्र व्यवहार का पता ………
पिन कोड ……. मोबाइल नंबर ……….

घोषणा :-

मैं कुमारी / श्रीमती …… पुत्री / पत्नी ……. निवास ग्राम पंचायत ……. राजस्व ग्राम / वार्ड ……. क्रेच केन्द्र ……. में ……. पद हेतु बाल विकास परियोजना अधिकारी, चम्पावत / लोहाघाट / बाराकोट / पाटी हेतु आवेदन किया है। एतद्द्वारा घोषणा करती हूँ कि मेरे द्वारा उपर्युक्त दी गयी सूचनाएं तथ्य एवं प्रमाण पत्र सत्य है मेरे द्वारा कोई भी तथ्य एवं सूचनाएं छुपाई नहीं गई है। यदि मेरे द्वारा दिए गए तथ्य / सूचनाएं गलत पाई जाती है तो मेरा आवेदन निरस्त किया जाए। तथा भविष्य में अथवा मानदेय पद पर नियुक्ति पश्चात कोई तथ्य / सूचनाएं / प्रमाण पत्र गलत पाये जाते है तो मेरी मानदेय पर नियुक्ति भी निरस्त की जाए। तथा इस सम्बन्ध में मेरा कोई दावा स्वीकार एवं मान्य नहीं होगा।

दिनांक ……..
स्थान ………
अभ्यर्थिनी का नाम एवं हस्ताक्षर दिनांक सहित
(हस्ताक्षर न होने पर आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जाएगा)

यह भी देखेंउत्तराखंड आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती फॉर्म (80+ Vacancies)


आप इस साइट पर उपलब्ध किसी भी जानकारी को ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स की सहायता से खोज सकते हैं। वर्तमान और आगामी बाल विकास विभाग चम्पावत भर्ती, आंगनवाड़ी क्रेच वर्कर और हेल्पर रिक्तियां आदि से संबंधित नवीनतम समाचार अपडेट के लिए इस पृष्ठ पर नज़र रखें।

About the author: P Singh

P Singh is an experienced content writer, publisher, market researcher and web developer at Dyarakoti Media & Services and hails from Uttarakhand, India. He has a strong work background with over 12 years of experience. His interests range from education and awareness to writing, journalism and innovation.

Related Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We would love to hear from you! All comments will appear after approval as per the comment policies mentioned on this page. Ask question or start discussion or share information related to the post topic.