Kendriya Vidyalaya Bhimtal PGT, TGT, PRT and Other Vacancies | Kendriya Vidyalaya KV Bageshwar PGT TGT PRT Vacancies | Women Military Police Recruitment WMP All Zones 2026-2027 | Indian Army Soldier Nursing Assistant Recruitment 2026-2027 | APS Hempur Recruitment PGT, TGT, PRT and Other Posts | Uttarakhand Ashaskiya School Lecturer LT Teacher Vacancies | UK Board Date Sheet 2026 UBSE 10th and 12th Exam Paper | APS Pithoragarh PGT, TGT, PRT, Group D and Other Vacancies | Kendriya Vidyalaya KV Haldwani PGT TGT PRT and Other Posts | बाल विकास विभाग चम्पावत क्रेच वर्कर और हेल्पर 26 रिक्तियां |

तीलू रौतेली एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार योजना उत्तराखंड

उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रतिवर्ष 08 अगस्त को वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती के अवसर पर राज्य स्त्री शक्ति “तीलू रौतेली” पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार वितरित किये जाते हैं। तीलू रौतेली पुरस्कार योजना विभिन्न क्षेत्रों में किशोरियों / महिलाओं की व्यक्तिगत उपलब्धियों को मान्यता देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार योजना का उद्देश्य आंगनवाड़ी / मिनी-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत करना है। उत्तराखंड तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र, शर्तें, धनराशि, तिथि और अन्य विवरण इस पृष्ठ पर नीचे दिए गए हैं।

राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार 2025-2026

प्रतिवर्ष दिया जाने वाला यह राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार उत्तराखंड राज्य की वीरांगना “तीलू रौतेली” के नाम से जाना जाता है। विभिन्न क्षेत्रों में किशोरियों / महिलाओं की व्यक्तिगत उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना प्रारम्भ की गयी है। यह पुरस्कार उन महिलाओं / किशोरियों को दिया जाता है जिन्होंने निम्नलिखित में से किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो :-

1. कठिन परिस्थितियों में जीवन-यापन करने वाली महिलाओं एवं बच्चों को सहारा तथा पुनर्वास देने व मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य जैसे- निराश्रित, विधवायें, वृद्ध, विकलांग, दुराचार, एसिड अटैक से प्रभावित एवं कलह की शिकार महिलाओं / किशोरियों तथा स्ट्रीट चिल्ड्रन, भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों आदि को सहारा तथा पुनर्वास देने व मुख्यधारा से जोड़ने सम्बन्धी कार्य।

2. शिक्षा, सेवा अथवा प्रशिक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठता हासिल की हो, अभिनव प्रयोग किये हो।

3. महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन एवं उनको बैंकों द्वारा आर्थिक सहायता दिलाने का कार्य किया हो। इस कार्य में कम से कम 05 वर्ष का अनुभव रखती हो तथा महिला स्वंय सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ते हुए सम्बन्धित समूहों को बैंक लिंकेज के कार्य में सक्रिय भूमिका निभायी हो तथा विगत 05 वर्षों में कितने लोगो को रोजगार से जोड़ा गया है।

4. महिलाओं को रोजगारोन्मुख क्षेत्र में विशेषकर कृषि, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग के क्षेत्र में सहारा देने का कार्य, जिसमें दिनचर्या से उपजे कार्यबोझ को कम करने हेतु तकनीक का प्रसार सम्मिलित है।

5. समुदाय आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूकता एवं चेतना उत्पन्न करने का कार्य किया हो।

6. विधवा विवाह को प्रोत्साहित करने, बाल विवाह व अनैतिक व्यापार को रोकने का कार्य किया हो।

7. ऐसी महिलायें / किशोरी जिन्होंने रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए नई परम्परा स्थापित की हो।

8. ऐसी विधवा, बेसहारा अथवा विकलांग महिला / किशोरी जिसने परिवार के अभाव में अपने भाई बहनों को पढ़ा-लिखा कर सफलता दिलाई हो।

9. मीडिया / पत्रकारिता, प्रशासन, गैर सरकारी संगठन, साहित्य, समाज सेवा, उद्योग जगत, खेल, साहसिक खेल, राजनीति, संगीत एवं नृत्य, नाटक, लोककला, सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना, विभिन्न कला क्षेत्र जैसे चित्रकला / वास्तुकता, अभियान्त्रिकी, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं पोषण जैसे क्षेत्रों में विपरीत परिस्थितियों में विशिष्टता हासिल की हो।

10. अदम्य साहस का परिचय देते हुये किसी की जान बचाने का कार्य किया हो जैसे- बाघ, भालू आदि से लड़कर बहादुरी का परिचय दिया हो।

11. पर्वतारोहण के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि हासिल की हो।

12. पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन को सकारात्मक करने की दिशा से कार्य किये हों।

13. ऐसी महिलायें जिनके द्वारा जानमाल, वनाग्नि तथा अन्य बहादुरी के क्षेत्र में विशिष्ट / उत्कृष्ठ कार्य किया हो।

नोटTilu Rauteli Award के नामांकन हेतु उक्त क्षेत्रों में से किन्ही क्षेत्र / क्षेत्रों में किये गये कार्य का सम्पूर्ण विवरण, उपलब्धियों, फोटोग्राफ, समाचार पत्र में छपी खबरों की प्रति, कार्य के सम्बन्ध में साक्ष्य, सक्षम स्तर से प्रमाणीकरण आदि विवरण आवेदन पत्र में दिये गये अन्य विवरण के साथ अपलोड किये जायेंगे।

यह भी देखेंमुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना उत्तराखंड, करें आवेदन

चयन हेतु मानदण्ड / चयन प्रक्रिया :-

1. प्रत्येक वित्तीय वर्ष (माह अप्रैल से जून तक) निर्दिष्ट क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्यो करने वाली किशोरियों एवं महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार हेतु चयनित करने के लिये विज्ञप्ति प्रकाशित कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे। Online Application Form का लिंक नीचे दिया गया है।

2. निर्धारित क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली किशोरी / महिला द्वारा ऑनलाइन मोड पर आवेदन प्रस्तुत किये जायेंगे। आवेदन के साथ सम्बन्धित क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों का सुस्पष्ट अभिलेखीकरण उपलब्ध होना चाहिए।

3. नामांकित किशोरी / महिला की विशिष्ट उपलब्धियाँ प्रमाणन-योग्य होनी चाहिये तथा इस आशय का सक्षम स्तर का प्रमाण पत्र संलग्न होना चाहिए जिससे कि सम्बन्धित अभ्यर्थी की उपलब्धियों का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन भी किया जा सके।

4. ऐसी किशोरी / महिला को वरीयता दी जाएगी जिन्होंने अपने जीवन में लम्बे संघर्ष एवं विडम्बनाओं से जूझकर सफलता प्राप्त की है।

5. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्राप्त होंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पात्र अभ्यर्थियों का तुलनात्मक चार्ट आवेदन पत्र सहित जिला स्तरीय चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किये जायेंगे।

6. जनपद में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा प्रत्येक आवेदनों का परीक्षण किया जायेगा। जिला स्तरीय समिति यदि आवश्यक समझे तो अभ्यर्थियों को प्रस्तुतीकरण हेतु भी आमंत्रित कर सकते हैं। जिसमें अभ्यर्थी अपने अभ्यर्थन के समर्थन में अभिलेख प्रस्तुत कर सकेंगी।

7. जिला स्तरीय समिति द्वारा जनपद से वरीयता क्रम के अनुसार अधिकतम 03 नामों की संस्तुति की जाएगी जिन पर जनपद स्तरीय चयन समिति अपना सुस्पष्ट मत भी अंकित करेगी।

8. जनपद स्तर से संस्तुतियों की सूची जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को ऑनलाइन मोड पर ही प्रेषित की जायेगी।

9. जनपद स्तरीय चयन समिति द्वारा संस्तुत की गई सूची के आधार पर राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। जनपद स्तरीय चयन समिति की संस्तुतियों के आधार पर राज्य स्तरीय समिति पुरस्कारों हेतु 13 नाम अंतिम करेगी। राज्य स्तरीय चयन समिति प्रयास करेगी कि नामांकन प्राप्त सभी जनपदों से एक किशोरी अथवा महिला को पुरस्कृत किया जाए।

10. पुरस्कार हेतु नामों की संस्तुतियो के साथ-साथ जिला स्तरीय समिति द्वारा इस आशय का प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से दिया जाएगा कि नामांकनकर्ता के विरूद्ध कोई कानूनी कार्यवाही जनपद में लंबित नहीं है।

पुरस्कार की धनराशि / विवरण – पुरस्कार हेतु चयनित प्रत्येक किशोरी / महिला को शासन द्वारा समय-समय पर निर्धारित धनराशि ऑनलाईन डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तांतरित की जायेगी साथ ही प्रमाण पत्र / प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा। वर्तमान में उत्तराखंड सरकार द्वारा Tilu Rauteli Puraskar के रूप में प्रत्येक विजेता को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जा रही है।

पुरस्कार की संख्या – नामांकित किशोरी / महिला में से पुरस्कार हेतु न्यूनतम 13 महिलाओं का चयन किया जाएगा। राज्य स्तरीय समिति विशिष्ट क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान हेतु किसी एक किशोरी / महिला को बिना नामांकन के भी चयन कर सकती है।

पुरस्कार का वितरण – यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 08 अगस्त को वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस के अवसर पर वितरित किया जाएगा। चयनित किशोरी / महिला द्वारा पुरस्कार व्यक्तिगत रूप से प्राप्त किया जाएगा। जनपद स्तरीय चयन समिति अपनी संस्तुति, निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास देहरादून को समयान्तर्गत प्राप्त करा देंगी।

यह अनिवार्य होगा कि प्रत्येक जनपद से अधिकतम तीन नाम वरीयता क्रम में प्रस्तावित किये जाए। जिन पर जनपद स्तरीय चयन समिति अपना सुस्पष्ट मत अंकित करेगी। जनपद स्तरीय चयन समिति की संस्तुतियों के आधार पर राज्य स्तरीय समिति पुरस्कारों हेतु प्रत्येक जनपद से 01-01 कुल 13 नाम अंतिम रूप से संस्तुत करेगी।

यह भी देखेंउत्तराखंड आंगनवाड़ी भर्ती | ऑनलाइन फॉर्म (6500+ रिक्तियां)

आंगनवाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार 2025-2026

Anganwadi Karyakarta Puraskar के लिए नामांकन हेतु अनिवार्य योग्यताएं / पात्रता मानदंड निम्नानुसार हैं :-

1. आंगनवाड़ी कार्यकर्ती / मिनी कार्यकर्ती के रूप में पाँच वर्ष की निरन्तर सेवा पूर्ण कर ली हो, तथा वर्तमान में इस रूप में कार्यरत हों (सी.डी.पी.ओ. द्वारा प्रदत्त प्रमाण-पत्र)।

2. ऐसे आंगनवाड़ी केन्द्र / मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र का संचालन करती हो जहाँ सर्वे के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 3 से 6 वर्ष के न्यूनतम 08 एवं शहरी क्षेत्रों मे न्यूनतम 18 बच्चे पंजीकृत हों (क्षेत्रीय सुपरवाइजर द्वारा प्रदत्त प्रमाण-पत्र)।

3. सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र / मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र के समस्त लाभार्थी पोषण ट्रेकर एप में पंजीकृत हों (क्षेत्रीय सुपरवाइजर द्वारा प्रदत्त प्रमाण–पत्र)।

4. सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र / मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र के समस्त बच्चों की प्रतिरक्षण दर राज्य स्तरीय सम्पूर्ण प्रतिरक्षण दर से कम न हो। राज्य स्तरीय प्रतिरक्षण दर स्वास्थ्य विभाग / प्रचलित NFHS की रिपोर्ट के आधार पर निर्धारित की जायेगी।

पुरस्कार की संख्या एवं चयन – राज्य में विभाग के अन्तर्गत संचालित 105 बाल विकास परियोजनाओं के सापेक्ष एक तिहाई परियोजनाओं अर्थात उन 35 परियोजनाओं से जिनमें किसी एक अभ्यर्थी द्वारा सर्वाधिक अंक प्राप्त किये गये हैं का चयन किया जायेगा। यदि किसी परियोजना में 02 अभ्यर्थियों के एक समान अंक होते हैं तो जिसकी सेवा अवधि अधिक होगी, उसको पुरस्कार हेतु चयनित किया जाएगा।

समान सेवावधि होने की स्थिति में जन्म तिथि के आधार पर सर्वाधिक आयु प्राप्त अभ्यर्थी का चयन किया जायेगा। किसी वर्ष में जिन परियोजनाओं से आंगनवाड़ी पुरस्कार हेतु अभ्यर्थी का चयन किया जा चुका है उन परियोजनाओं से आगामी 02 वर्षों तक आवेदन आमंत्रित नही किये जायेंगे।

इस प्रक्रिया के क्रियान्वयन हेतु निम्नानुसार आर्वतन (रोटेशन) तालिका निर्धारित की गई है, जिसके आधार पर जनपद के स्वीकृत परियोजनाओं के सापेक्ष 1/3 (33%) परियोजनाओं से पुरस्कार हेतु पात्र अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। यह रोटेशन तालिका की कमबद्धता आगामी वर्षो में भी जारी रहेगी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार हेतु जिलावार एवं वर्षवार आर्वतन (रोटेशन) तालिका :-

  • Haridwar: परियोजना की संख्या-11 (प्रथम वर्ष-04, द्वितीय वर्ष-04, तृतीय वर्ष-03)
  • Dehradun: परियोजना की संख्या-07 (प्रथम वर्ष-03, द्वितीय वर्ष-02, तृतीय वर्ष-02)
  • Pauri: परियोजना की संख्या-15 (प्रथम वर्ष-05, द्वितीय वर्ष-05, तृतीय वर्ष-05)
  • Chamoli: परियोजना की संख्या-09 (प्रथम वर्ष-03, द्वितीय वर्ष-03, तृतीय वर्ष-03)
  • Rudraprayag: परियोजना की संख्या-03 (प्रथम वर्ष-01, द्वितीय वर्ष-01, तृतीय वर्ष-01)
  • Uttarkashi: परियोजना की संख्या-06 (प्रथम वर्ष-02, द्वितीय वर्ष-02, तृतीय वर्ष-02)
  • Tehri: परियोजना की संख्या-09 (प्रथम वर्ष-03, द्वितीय वर्ष-03, तृतीय वर्ष-03)
  • US Nagar: परियोजना की संख्या-10 (प्रथम वर्ष-03, द्वितीय वर्ष-03, तृतीय वर्ष-04)
  • Nainital: परियोजना की संख्या-09 (प्रथम वर्ष-03, द्वितीय वर्ष-03, तृतीय वर्ष-03)
  • Almora: परियोजना की संख्या-11 (प्रथम वर्ष-04, द्वितीय वर्ष-04, तृतीय वर्ष-03)
  • Bageshwar: परियोजना की संख्या-03 (प्रथम वर्ष-01, द्वितीय वर्ष-01, तृतीय वर्ष-01)
  • Champawat: परियोजना की संख्या-04 (प्रथम वर्ष-01, द्वितीय वर्ष-01, तृतीय वर्ष-02)
  • Pithoragarh: परियोजना की संख्या-08 (प्रथम वर्ष-02, द्वितीय वर्ष-03, तृतीय वर्ष-03)

इस रोटेशन प्रणाली से क्रमवार 03 वर्ष में राज्य की समस्त बाल विकास परियोजनाओं से श्रेष्ठ आंगनवाड़ी कर्मियों को Anganwadi Worker Award से पुरस्कृत किया जा सकेगा।

पुरस्कार के चयन हेतु मानक – AWW Award के लिए चयन हेतु निर्धारित मानदंडों के आधार पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में से पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन के मानक से सम्बन्धित आवश्यक अभिलेख अपने आवेदन पत्र के साथ संलग्न / अपलोड करने होंगे, तथा निर्धारित मानकों का सत्यापन निर्दिष्ट किये गये सुपरवाइजर से प्रमाणित एवं सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारी से सत्यापित करवाना अनिवार्य होगा

पुरस्कार की धनराशि का विवरण – पुरस्कार हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ती को शासन द्वारा समय-समय पर निर्धारित धनराशि ऑनलाइन पेमन्ट के माध्यम से उपलब्ध कराई जायेगी साथ ही प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। वर्तमान में उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रत्येक चयनित कार्यकर्ती को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के रूप में 51 हजार रूपये की धनराशि देकर सम्मानित किया जा रहा है।

चयन की प्रक्रिया – आंगनवाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार हेतु चयन की प्रक्रिया निम्नानुसार निर्धारित की गई है :-

1. प्रत्येक वित्तीय वर्ष (माह अप्रैल से जून तक) में पूर्व वर्ष में किये गये उत्कृष्ट कार्यों हेतु आंगनबाड़ी कर्मियों (आंगनवाड़ी कार्यकर्ती / मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती) को आंगनवाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार हेतु चयनित करने के लिये विज्ञप्ति प्रकाशित कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे। Online Application Form का लिंक नीचे दिया गया है।

2. आवेदन ऑनलाईन मोड पर आमंत्रित किये जाएगें, जिसमें प्रस्तर संख्या-3 में निर्धारित अर्हतायें पूर्ण करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ती / मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती द्वारा ही आवेदन किया जायेगा। निर्धारित तिथि तक आवेदन ऑनलाइन मोड पर ही किये जाने होंगे।

3. ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों की बाल विकास परियोजना अधिकारी के स्तर Approve करते हुए आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड पर ही जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्राप्त होंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पात्र अभ्यर्थियों का तुलनात्मक चार्ट आवेदन पत्र सहित जिला स्तरीय चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किये जायेंगे।

4. जनपद में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा प्रत्येक परियोजना से वरीयता कम के अनुसार अधिकतम 03 नामों की संस्तुति की जाएगी। जिला स्तरीय समिति यदि आवश्यक समझे तो अभ्यर्थियों को प्रस्तुतीकरण हेतु भी आमंत्रित कर सकते हैं। प्रस्तुतीकरण में कार्यकर्ती को एक संक्षिप्त वक्तव्य देने को कहा जाएगा जिसमें वह अपने अभ्यर्थन के समर्थन में अभिलेख प्रस्तुत कर सकेगी।

5. जनपद स्तर से संस्तुतियों की सूची जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को ऑनलाइन मोड पर ही प्रेषित की जायेगी।

6. जनपद स्तरीय चयन समिति द्वारा संस्तुत की गई सूची के आधार पर राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।

7. ऑनलाइन मोड पर आवेदन एवं उनके प्रबन्धन आदि की प्रक्रिया निदेशक, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा अलग से निर्धारित की जा सकती है।

पुरस्कारों का निर्धारण करते समय जनपद स्तरीय / राज्य समिति द्वारा निम्न सिद्धान्तों का अनुपालन किया जाएगा :-

1. उपलब्धि का आंकलन पिछले वित्तीय वर्ष में किये गये कार्यों एवं उपलब्धियों के आधार पर किया जायेगा।

2. चयन हेतु निर्धारित किये गये मानको के अधीन उपलब्धियों को गुणात्मक एवं संख्यात्मक दोनों स्तरों पर देखा जाएगा।

पुरस्कार का वितरण – आंगनवाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 08 अगस्त को वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित कर वितरित किये जायेंगे। राज्य पुरस्कारों हेतु नामांकित कार्यकर्तियों की सूची में से आवश्यकता अनुसार नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु भेजे जाएंगे। राज्य पुरस्कार प्राप्त कार्यकर्तियों में से राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु नामांकन करने के लिए राज्य स्तरीय समिति स्वतन्त्र होगी।

यह भी देखेंउत्तराखंड महिला कल्याण विभाग में सहायकों की भर्ती, करें आवेदन

तीलू रौतेली एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखण्ड के अन्तर्गत राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार वर्ष 2024-2025 हेतु विभागीय पोर्टल www.wecduk.in के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।

पोर्टल के माध्यम से आवेदन फॉर्म दिनांक 24 जून, 2025 प्रातः 10:00 बजे से स्वीकार किये जायेंगे। ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2025 (विस्तारित) की सांय 5:00 बजे तक निर्धारित है। उक्त पुरस्कार से संबंधित आवेदन विभागीय पोर्टल पर केवल ऑनलाईन माध्यम से ही मान्य होंगे, ऑफलाईन अथवा डाक के माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे

अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आईटी सेल निदेशालय के दूरभाष नंबर- 8193991148 पर संपर्क कर सकते हैं।


आप इस साइट पर उपलब्ध किसी भी जानकारी को ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स की सहायता से खोज सकते हैं। उत्तराखंड तीलू रौतेली पुरस्कार योजना एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार योजना से संबंधित नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमसे जुड़े रहें।

About the author: P Singh

P Singh is an experienced content writer, publisher, market researcher and web developer at Dyarakoti Media & Services and hails from Uttarakhand, India. He has a strong work background with over 12 years of experience. His interests range from education and awareness to writing, journalism and innovation.

Related Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We would love to hear from you! All comments will appear after approval as per the comment policies mentioned on this page. Ask question or start discussion or share information related to the post topic.